Home Breaking News बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग: ‘यह आंतरिक लड़ाई का मामला’, पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग: ‘यह आंतरिक लड़ाई का मामला’, पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान

0
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग: ‘यह आंतरिक लड़ाई का मामला’, पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान

[ad_1]

It is a matter of an internal fight says Minister Anmol Gagan Maan on Bathinda Military Station firing

मंत्री अनमोल गगन मान।
– फोटो : anmolgaganmaanofficial

विस्तार

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना पर पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि यह एक आंतरिक लड़ाई का मामला है। मैंने एसएसपी से बात की है और जांच चल रही है। उधर, पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बुधवार सुबह बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना में किसी आतंकी पहलू से इनकार किया है। इस घटना में सेना के चार जवानों की जान गई है। सूत्रों के मुताबिक बठिंडा में सेना छावनी के सभी एंट्री गेटों को बंद कर दिया गया है। दो दिन पहले 28 कारतूस के साथ एक इंसास राइफल गायब हुई थी और इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है।

भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के एक बयान के अनुसार गोलीबारी की घटना बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4:35 बजे हुई। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। सेना ने कहा कि घटना में चार हताहतों की सूचना मिली है। स्टेशन की क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय किया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। तलाशी अभियान जारी है। मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान (एसडब्ल्यू कमांड) को सूचित किया गया है। वहीं सेना अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी घटना की जानकारी दे दी है।  

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here