[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के धुरंधर टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुरे दौर से गुजर रहे हैं. भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए उनके बल्ले से रन नहीं निकले और अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ मंगलवार 11 अप्रैल को खेले जा रहे मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए वो बुरी तरह से चोटिल हो गए.
सूर्यकुमार यादव जिसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार पारियों की वजह से मिस्टर 360 डिग्री पुकारा जाने लगा है इस वक्त फ्लॉप चल रहे हैं. भारत की तरफ से खेलते हुए एक से बढ़कर एक धमाकेदार पारी खेलने वाले इस बैटर का बल्ला इस वक्त खामोश है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाकाम रहने के बाद वनडे सीरीज में लगातार तीन मुकाबले में बिना खाता खोले पहली गेंद पर वापस लौटे. अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी वक्त अच्छा नहीं चल रहा.
सूर्यकुमार यादव चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के इस धुरंधर खिलाड़ी को चेहरे पर गेंद जा लगी. बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार बुरी तरह से चोटिल हो गए. जेसन बेहरनडॉफ को 16.4 ओवर में अक्षर पटेल ने जोरदार शॉट लगा जिसपर गेंद हवा में झूल गई. बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे सूर्या गेंद पर पहुंच गए थे लेकिन चूक कर गए और गेंद सीधा उनके चेहरे पर जा लगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 21:15 IST
[ad_2]
Source link