Home Breaking News ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण के सिकंदर बने जूनियर खेर, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद बड़ा मौका

‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण के सिकंदर बने जूनियर खेर, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद बड़ा मौका

0
‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण के सिकंदर बने जूनियर खेर, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद बड़ा मौका

[ad_1]

नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में अपने छोटे से ही सही लेकिन दमदार किरदार के जरिये डिजिटल दुनिया में धमाल मचा देने वाले अभिनेता सिकंदर खेर के लिए नई खुशखबरी अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से आई है। इस ओटीटी के लिए ‘अवेंजर्स’ सीरीज की फिल्मों से मशहूर हुए निर्देशक भाइयों रूसो ब्रदर्स ने जो जासूसी सीरीज ‘सिटाडेल’ बनानी शुरू की है, उसके भारतीय संस्करण के लिए सिकंदर खेर का नाम भी फाइनल हो गया है। ओटीटी पर चर्चित वेब सीरीज को अलग अलग देशों में वहां की आबोहवा के अनुसार बनाने का चलन अरसे से रहा है। ‘द नाइट मैनेजर’ भी इसी तरह की सीरीज रही है और इसी क्रम को आगे बढ़ाने जा रही है ‘सिटाडेल’ अपने भारतीय रूपातंरण में।



प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सिटाडेल’ की इन दिनों दुनिया भर में प्रतीक्षा हो रही है। सीरीज के लीड कलाकारों के साथ इसकी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा अभी अभी मुंबई में धमाल मचा कर विदा हुई हैं। इस सीरीज के प्रीमियर पर सिकंदर खेर भी सज धज कर पहुंचे थे। तभी इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि उनका सीरीज के भारतीय संस्करण में खास किरदार हो सकता है। और, अब जाकर ये खबर पक्की हो गई है कि सिकंदर खेर को ‘सिटाडेल’ के हिंदुस्तानी रूपांतरण में एक दमदार किरदार मिल गया है।

Jung Chae Yull: कोरियन अभिनेत्री जंग चाई यूल का निधन, 26 साल की उम्र में घर में मृत मिलीं एक्ट्रेस


वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण के निर्देशक का जिम्मा ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी सीरीज से ओटीटी के निर्देशक नंबर वन बन चुके जोड़ीदारों राज और डीके को मिला है। इस सीरीज में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु पहले ही अपना काम शुरू कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सीरीज के अन्य एपिसोड्स में हिंदी सिनेमा के कुछ और दमदार कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

Zeeshan-Reyhna: क्या जीशान-रेहाना का हो गया है ब्रेकअप? एक्टर ने पोस्ट कर कहा गुडबाय



बताते हैं कि सिकंदर ने एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) से छह महीने का कोई कोर्स भी किया है। सिकंदर के अभिनय में एक अलग तरह की चिंगारी तो रही है लेकिन ये पहली बार है कि वासन बाला निर्देशित फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में इस सही दिशा से हवा दी है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here