[ad_1]

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की टीम फॉर्म में चल रही जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी को आईपीएल मुकाबले में चेपक स्टेडियम की पिच पर चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिन टेस्ट का सामना करना होगा। आईपीएल के 17वें मुकाबले में बुधवार (12 अप्रैल) को महेंद्र सिंह धोनी और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच खेला है और दोनों के चार-चार अंक हैं। राजस्थान नेट रनरेट में बेहतर होने के कारण दूसरे पायदान पर है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स पांचवें नंबर पर काबिज है।
इंग्लैंड की सफेद गेंद के प्रारूप के कप्तान बटलर और भारत के यशस्वी दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बटलर ने 180.95 की औसत से और जायसवाल ने 164.47 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अभी तक राजस्थान ने जो तीन मैच खेले हैं, उनमें से दो गुवाहाटी में हुए हैं। गुवाहाटी और हैदराबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है जबकि चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी और जैसे-जैसे मैच बढ़ेगा गेंद रुककर आएगी।
[ad_2]
Source link