Home Sports DC v MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, किसका खुलेगा खाता? टॉस थोड़ी देर में

DC v MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, किसका खुलेगा खाता? टॉस थोड़ी देर में

0
DC v MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, किसका खुलेगा खाता? टॉस थोड़ी देर में

[ad_1]

नई दिल्ली. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और रिकॉर्ड 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (DC v MI) टीमों के बीच आईपीएल का 16वां मुकाबला खेला जा रहा है. अपने घर में इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली की टीम हार के सिलिसिले को तोड़ना चाहेगी वहीं मुंबई की कोशिश की लगातार तीसरी हार से बचने की होगी. दोनों टीमों की मौजूदा सीजन में खराब शुरुआत हुई है. दिल्ली और मुंबई की टीम ने पिछले जो मुकाबले खेले हैं उनमें टीम इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. दिल्ली अपने घर में खेल रही है, इसलिए उसके पास होम एडवांटेज है.

आईपीएल के इतिहास में ओवरऑल दोनों टीमें अभी तक 32 मैचों में आमने सामने हुई हैं जहां मुंबई ने 17 वहीं दिल्ली ने 15 मैच जीते हैं. दोनों टीमों में अभी तक लगभग बराबरी का टक्कर देखा गया है. और इस मुकाबले में भी दोनों एक दूसरे को पछाड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगती हुई नजर आएंगी. दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने मौजूदा सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले मैच में उनकी धीमी पारी को लेकर काफी आलोचना हुई थी. वॉर्नर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन उन्होंने 50 रन बनाने के लिए 44 गेंदों का सहारा लिया था.

डेविड वॉर्नर की इस धीमी पारी को देखकर वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि यदि वॉर्नर को 50 रन बनाने के लिए 44 गेंदों का सहारा लेना पड़ रहा है तो फिर उन्हें आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए. दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ या विकेटकीपर सरफराज खान अभी तक कमाल नहीं दिखा सके हैं. उधर, मुंबई इंडियंस को यदि इस मुकाबले को जीतना है तो रोहित सहित इशान किशन, टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव को अच्छी बैटिंग करनी होगी.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here