Home Sports Player of the week: रिंकू सिंह की स्वीपर से क्रिकेटर बनने की इमोशनल कहानी, बनाया वो रिकॉर्ड जो विराट-रोहित के लिए भी रहा असंभव

Player of the week: रिंकू सिंह की स्वीपर से क्रिकेटर बनने की इमोशनल कहानी, बनाया वो रिकॉर्ड जो विराट-रोहित के लिए भी रहा असंभव

0
Player of the week: रिंकू सिंह की स्वीपर से क्रिकेटर बनने की इमोशनल कहानी, बनाया वो रिकॉर्ड जो विराट-रोहित के लिए भी रहा असंभव

[ad_1]

Home / Photo /sports /kkr rinku singhs emotional story 5 sixes in last over ipl 2023 kolkata knight riders player of the week

आईपीएल के आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताना… यह ऐसा ख्वाब है जो शायद हर क्रिकेटर ने देखा होगा. लेकिन सारे सपने तो सच हुआ नहीं करते. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को ही लीजिए, दुनिया के तमाम रिकॉर्ड बनाकर भी ये खिलाड़ी उस अंदाज में कभी मैच नहीं जिता पाए, जैसा रिंकू सिंह ने किया. रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के ठोककर कोलकाता नाइटराइडर्स को असंभव सी जीत दिला दी. कोई शक नही कि यदि इस सप्ताह का प्लेयर ऑफ द वीक चुनना हो तो यह अवॉर्ड रिंकू सिंह के ही नाम जाएगा.

01

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9 अप्रैल को आखिरी ओवर में रिकॉर्ड 31 रन बनाकर मैच जीता. उसने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराया. जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे. केकेआर ने गुजरात टाइटंस के 204 रन के जवाब में 207 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.

02

रिंकू सिंह ने मैच के आखिरी ओवर की अंतिम 5 गेंद पर लगातार छक्के जमाए. वे 21 दिन में 48 रन बनाकर नाबाद रहे. रिंकू सिंह ने अपनी पारी में 6 छक्के और एक चौका लगाया. रिंकू सिंह की इस पारी की पूरी दुनिया दिल खोलकर तारीफ कर रही है. सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी उनके मुरीद हो गए हैं. केकेआर ने 2018 में रिंकू सिंह पर 80 लाख रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था.

03

रिंकू सिंह ने 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी 46 रन अहम पारी खेली थी. उन्होंने ये रन तब बनाए थे, जब कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 89 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. रिंकू सिंह ने इसके बाद शार्दुल ठाकुर के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. यह मैच भी केकेआर ने जीता.

04

रिंकू सिंह ने 2009 में क्रिकेट खेलने का फैसला किया. पैसे की कमी तो थी लेकिन कोच मसूद अमीन के सपोर्ट से सफलता पाई. 2014 में पहली बार यूपी की टीम के लिए चुने गए.

05

2017 में पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. रिंकू ने इसके बाद 2018 में कुछ टीमों के लिए ट्रायल दिया, लेकिन बात नहीं बनी.

06

रिंकू सिंह के पिता LPG distribution company में डिलीवरी मैन का काम करते थे. यानी, घर-घर सिलेंडर पहुंचाते थे. रिंकू सिंह भी समय निकालकर पिता की मदद करते थे.

07

रिंकू सिंह के संघर्ष की कहानी रुला देगी. उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना सच करने की खातिर स्वीपर तक का काम किया.

08

2014 से यूपी के लिए खेल रहे रिंकू सिंह ने फर्स्टक्लास क्रिकेट में अब तक 59.89 के औसत से रन बनाए हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में उनका औसत 53.00 है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here