Home Breaking News Rahul Gandhi: संसद की सदस्यता खोने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, रोड शो के जरिए दिखाएंगे ताकत

Rahul Gandhi: संसद की सदस्यता खोने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, रोड शो के जरिए दिखाएंगे ताकत

0
Rahul Gandhi: संसद की सदस्यता खोने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, रोड शो के जरिए दिखाएंगे ताकत

[ad_1]

Rahul Gandhi wayanad visit roadshow public rally latest news updates

Rahul Gandhi
– फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता खोने के बाद पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

मोदी सरनेम विवाद पर गुजरात के सूरत की अदालत ने राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधि कानून के तहत उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायनाड सीट पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बरकरार है। ऐसे में अगर राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लग जाती है और राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो संभव है कि वह वायनाड सीट से ही अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here