Home Breaking News US: ‘PM मोदी ने सिखों के लिए जो किया, उससे खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर’, वित्त मंत्री से बोले अमेरिकी सिख

US: ‘PM मोदी ने सिखों के लिए जो किया, उससे खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर’, वित्त मंत्री से बोले अमेरिकी सिख

0
US: ‘PM मोदी ने सिखों के लिए जो किया, उससे खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर’, वित्त मंत्री से बोले अमेरिकी सिख

[ad_1]

Khalistan movement fizzling out due to pro-Sikh steps taken by PM Modi Sikh delegation to FM Sitharaman news a

पीएम मोदी।
– फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने सोमवार को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। यहां डेलिगेशन ने वित्त मंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सिख समुदाय के हितों में उठाए गए कदमों की वजह से अलगाववादी खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर है। 

डेलिगेशन का नेतृत्व जसदीप (जस्सी) सिंह और इसके अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सोनी कर रहे थे। उन्होंने वित्त मंत्री को पारंपरिक सरोपा, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। बीते नौ वर्षों में सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों और सिखों की कई मांगों को लागू करने के लिए डेलिगेशन ने मोदी सरकार की तारीफ की। जस्सी सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कदमों की वजह से खालिस्तान आंदोलन अब फुस्स हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि अब पूरे अमेरिका में कुछ-एक खालिस्तानियों को छोड़कर कुछ नहीं बचा है। इनकी वजह से ही सिख समुदाय को खराब नाम मिलता है। डेलिगेशन ने कहा कि सिख समुदाय राष्ट्रवादी है और अखंड भारत के साथ खड़ा है और सिखों से जुड़े सभी मुद्दे भारत के संविधान के तहत ही हल होंगे। 

पंजाब पर चढ़े कर्ज को माफ करने की अपील

जस्सी सिंह ने वित्त मंत्री से अनुरोध किया कि वह पंजाब में वर्षों तक उग्रवादी गतिविधियों की वजह से चढ़े बड़े कर्ज को माफ कर दें और उसे एक एंटरप्राइज जोन घोषित कर दें, जहां उद्योगों द्वारा निवेश को बढ़ावा दिया जा सके, जिससे पंजाब के युवाओं को एक अच्छा भविष्य मिले। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here