[ad_1]
हाइलाइट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हरा दिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में जीत के लिए 213 रनों के लक्ष्य को हासिल किया.
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का मैच नंबर 15 चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायट्ंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. यह मैच में काफी ड्रामा और रोमांच भरा था. आरसीबी और एलएसजी के बीच खेला गया मुकाबला लास्ट ओवर थ्रिलर बन गया, जिसे केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ने अंतिम गेंद पर 1 विकेट से जीत लिया. फैन्स ने सोचा भी नहीं था कि लखनऊ सुपर जायंट्स को 213 रन का लक्ष्य देने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मैच हार जाएगी. विराट कोहली, कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्द्धशतक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 200 रन के आंकड़े को पार करने में मदद की. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में कुछ जल्दी विकेट खो दिए, जिससे फैन्स को इस सीजन में आरसीबी की दूसरी जीत की उम्मीद थी.
लेकिन जल्दी ही मोमेंटम लखनऊ सुपर जायट्ंस की तरफ मुड़ गया. मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने मैच का रुख पलटने के लिए अर्धशतक जड़े. अंतिम 6 गेंदों पर 5 रनों की जरूरत थी और मैच का थ्रिल बढ़ता जा रहा था. लखनऊ जायंट्स ने अंतिम ओवर में मार्क वुड और जयदेव उनादकट का विकेट गंवाया. अंतिम गेंद पर लखनऊ को 1 रन की जरूरत थी और उनके हाथ में भी बस एक विकेट शेष था. मैच अपने पूरे रोमांच था.
धोनी के खास साथी की बीवी हैं बेहद खूबसूरत, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, सादगी भी बेमिसाल
इधर यश दयाल को रिंकू सिंह ने जड़े 5 छक्के, उधर मां का हाल हुआ बेहाल, पिता ने बताया बुरा सपना
इस रोमांच के बीच मैच में एक ड्रामा भी देखने को मिला. हर्षल पटेल ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रवि बिश्नोई को आउट करने की कोशिश की. बैटर क्रीज से काफी आगे तक निकल आया था. यह आईपीएल के इस सीजन में ऐसा पहला विकेट हो सकता था, लेकिन हर्षल ने मौका गंवा दिया. हर्षल स्टम्प्स पर गेंद नहीं मार सके. हर्षल ने गेंद स्टम्प्स की तरफ फेंकी, जो लगी तो सही लेकिन अंपायर ने रवि बिश्नोई को नॉट आउट दिया. दरअसल, रवि बिश्नोई तब तक क्रीज में वापस लौट चुके थे. सोशल मीडिया पर हर्षल पटेल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Let’s all laugh at @HarshalPatel23 . Man fumbled a mankad . Ee sala cup nam de pic.twitter.com/BAphDkHcRt
— V. (@Messilizer9021) April 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harshal Patel, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Ravi Bishnoi, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 14:22 IST
[ad_2]
Source link