Home Sports World Cup 2023 की तैयारी शुरू, 12 साल का इंतेजार होगा खत्‍म! BCCI ने किया बड़ा फैसला

World Cup 2023 की तैयारी शुरू, 12 साल का इंतेजार होगा खत्‍म! BCCI ने किया बड़ा फैसला

0
World Cup 2023 की तैयारी शुरू, 12 साल का इंतेजार होगा खत्‍म! BCCI ने किया बड़ा फैसला

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत में अक्‍टूबर-नवंबर में होगा वर्ल्‍ड कप
आईसीसी के मेगा इवेंट में खेले जाएंगे 48 मैच

नई दिल्‍ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी अक्‍टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) से पहले देश के पांच बड़े इंटरनेशनल स्टेडियमों की रंगत बदलने की योजना बनाई है. इसके लिए बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया है. यह फैसला दर्शकों की शिकायतों को देखते हुए किया गया है. कुछ स्‍टेडियमों में मूलभूत सुविधाएं ना होने पर फैंस ने बीसीसीआई की आलोचना की थी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स, मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का कायाकल्‍प किया जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम को अपग्रेड करने पर तकरीबन 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे. कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 127.47 करोड़ रुपये और हैदराबाद के स्‍टेडियम पर 117.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मोहाली स्थित पुुुुुराने पीसीए स्‍टेडियम को चमकाने पर 79.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं, मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम के लिए 78.82 करोड़ रुपये की रकम तय की गई है.

12 जगहों का किया चयन
46 दिन तक चलने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे. इन मुकाबलों की मेजबानी के लिए 12 जगहों का चयन किया गया है. इनमें अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं.

IPL में गेंदबाज पर लगा था ड्रग्स लेने का आरोप, पुलिस ने पकड़ा, वापसी पर बरपा दिया कहर

पीने का पानी भी मयस्‍सर नहीं
बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, बावजूद इसके देश के स्‍टेडियमों की खराब हालत की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं. खासतौर पर साफ-सफाई और पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतों की कमी को लेकर बीसीसीआई की आलोचना होती रही है. हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में कई फैंस ने ऐसी शिकायतें की थीं.

12 साल बाद मेजबानी का मौका
भारत में आखिरी बार वनडे वर्ल्‍ड कप का आयोजन 2011 में हुआ था. तब महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम इंडिया फाइनल में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्‍ड चैंपियन बनी थी. लोगों को उम्‍मीद है कि भारतीय टीम एक बार फ‍िर अपनी सरजमीं पर क्रिकेट की सिरमौर बनेगी.

Tags: BCCI, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here