Home Sports जान्हवी मेहता ने IPL ऑक्शन में बना डाला था अनोखा रिकॉर्ड, लाइम लाइट से रहती हैं दूर, सादगी के आगे एक्ट्रेस फेल

जान्हवी मेहता ने IPL ऑक्शन में बना डाला था अनोखा रिकॉर्ड, लाइम लाइट से रहती हैं दूर, सादगी के आगे एक्ट्रेस फेल

0
जान्हवी मेहता ने IPL ऑक्शन में बना डाला था अनोखा रिकॉर्ड, लाइम लाइट से रहती हैं दूर, सादगी के आगे एक्ट्रेस फेल

[ad_1]

Home / Photo /sports /kkr co owner juhi chawla most beautiful daughter jahnavi mehta has unique record in ipl auction know personal details

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता आईपीएल के ऑक्शन में 2018 के बाद से हर बार नजर आती हैं, लेकिन स्टेडियम में नहीं दिखाई देती हैं. ऐसा नहीं हैं कि जाह्नवी बिल्कुल ही मैच देखने नहीं आती हैं. जाह्नवी को कई बार स्टेडियम में देखा गया है, लेकिन वह ज्यादातर कैमरे और लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. सोशल मीडिया पर स्टेडियम से उनकी तस्वीरें वायरल नहीं होती हैं. वहीं, दूसरी तरफ सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, काव्या मारन या खिलाड़ियों के बच्चों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं.

01

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के को ओनर जय मेहता और जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता लाइम लाइट से दूर रहती हैं. जाह्नवी मेहता ने पहली बार आईपीएल ऑक्शन 2018 से सुर्खियां बटोरी थीं. दरअसल, जाह्नवी ने आईपीएल ऑक्शन में सबसे कम उम्र की भागीदार होने का रिकॉर्ड बनाया था. उस वक्त जाह्नवी की उम्र महज 17 साल थी. अपनी मां जूही चावला के अलग जाह्नवी की रुचि फिल्मों या एक्टिंग की दुनिया में नहीं है. वह क्रिकेट को पसंद करती हैं और उसी में अपना ध्यान लगा रही हैं. (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

02

जाह्नवी मेहता जूही चावला और जय मेहता की बड़ी बेटी हैं. जाह्नवी का एक छोटा भाई अर्जुन भी है और वह भी अपनी बहन की तरह लाइम लाइट से दूर ही रहना पसंद करता है. जाह्नवी खुद को लो प्रोफाइल रखना पसंद करती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट तो है, लेकिन उन्होंने उस पर सिर्फ 5 पोस्ट ही शेयर किए हैं. (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

03

जाह्नवी मेहता अपनी मां जूही चावला की तरह बेहद खूबसूरत हैं. जाह्नवी मेहता बहुत ही सादगी के साथ रहना पसंद करती हैं. जाह्नवी की सादगी और स्माइल ही फैन्स को अपना दीवाना बना लेती है. जूही चावला अक्सर अपनी बेटी जाह्नवी मेहता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

04

जाह्नवी मेहता को लेकर जूही चावला ने एक बार इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट किया था. जूही चावला ने इस पोस्ट में जाह्नवी के बारे में बताते हुए लिखा था, ”जब से यह छोटी बच्ची थी, जाह्ववी सिर्फ आईपीएल नहीं देखती थी, बल्कि सभी तरह का क्रिकेट देखती है. वह कॉमनटेटेर्स को ध्यान से सुनती है और खेल की बारीकियां समझती है.” (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

05

जूही चावला ने इस पोस्ट में बताया था कि जाह्नवी जब महज 12 साल की थी, तब वह लोग छुट्टियों के लिए बाली गए थे. वहां होटल की कॉफी टेबल पर एक किताब थी, जिसमें क्रिकेटरों की कहानियां, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां थीं. जाह्नवी बाली में उस होटल में रहने के दौरान पूल के किनारे बैठकर उसी किताब को पढ़ती रहती थी. धीरे-धीरे वक्त बीतता गया और खेल में जाह्नवी की दिलचस्पी भी बढ़ती गई. (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

06

जूही चावला ने इस पोस्ट में आगे बताया था कि जब भी क्रिकेट की बात होती है तो जाह्नवी के चेहरे पर चमक आ जाती है. वह खुश होती है और उसमें अलग ही ऊर्जा होती है. इस विषय पर उनका ज्ञान मेरे लिए आश्चर्यजनक है. जूही चावला से जब भी उनकी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा जाता है तो वह यही कहती हैं कि जाह्नवी की दिलचस्पी क्रिकेट है. (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

07

वहीं, जूही चावला ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा था कि उसे पढ़ना बहुत पसंद है. अगर इस दुनिया में जाह्नवी को कुछ पसंद है, और अगर आप उससे पूछें कि उसे उपहार के रूप में क्या चाहिए, तो वह एक किताब होगी. (Juhi Chawla Mehta/Instagram)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here