Home Sports …तो प्‍लेऑफ में पहुंच जाता PBKS, अश्विन ने मांकडिंग पर बॉलर्स को ललकारा, हर्षल पटेल का दिया साथ

…तो प्‍लेऑफ में पहुंच जाता PBKS, अश्विन ने मांकडिंग पर बॉलर्स को ललकारा, हर्षल पटेल का दिया साथ

0
…तो प्‍लेऑफ में पहुंच जाता PBKS, अश्विन ने मांकडिंग पर बॉलर्स को ललकारा, हर्षल पटेल का दिया साथ

[ad_1]

नई दिल्‍ली. एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर करीबी जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान 20वें ओवर में हर्षल पटेल द्वारा नॉन-स्‍ट्राइकर एंड पर खड़े आयुष बदोनी को मांकडिंग आउट करने का विफल प्रयास सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहा. इसपर अब मांकडिंग के एक्‍सपर्ट रविचंद्रन अश्विन की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

राजस्‍थान रॉयल्‍स को आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मैदान में उतरना है. इस दौरान अश्विन ने हर्षल पटेल के मांकडिंग के प्रयास पर सवाल पूछा गया. इसपर उन्‍होंने कहा, “एक बॉल बची थी और एक रन की ही दरकार थी. ऐसी स्थिति में नॉन-स्‍ट्राइकर एंड का बैटर हमेशा ही रन लेने के लिए पहले भागेगा. मुझे जब भी मौका मिलेगा हर बार नॉन-स्‍ट्राइकर एंड के बैटर को आउट करूंगा. मुझे इसमें कोई प्रॉब्‍लम नजर नहीं आती.”

 दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मिली टूर्नामेंट में चौथी शिकस्‍त, फिर भी चमके 3 स्‍टार, नहीं देते साथ तो शर्मनाक होती हार!

DC से कटेगा 2 बैटर्स का पत्‍ता! रिकी पोंटिंग अब बख्‍शेंगे नहीं, टीम ओनर्स से मिल चुका है अल्‍टीमेटम

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा, “मैं ये मैच पत्‍नी के साथ बैठकर देख रहा था. मैंने उन्हें कहा कि हर्षल को उसे रनआउट करना चाहिए और उसने किया भी. मैं खुश हूं क‍ि बॉलर्स में इतनी हिम्‍मत आ रही है कि वो मांकडिंग का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. मैं चाहता हूं कि ज्‍यादा से ज्‍यादा बॉलर इसका इस्‍तेमाल करें.”

आईपीएल में एक मांकडिंग से जुड़े साल 2019 के किस्‍से के बारे में बातो हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अगर हमनें इसका इस्‍तेमाल किया होता तो पंजाब किंग्‍स फ्रेंचाइजी उस सीजन प्‍लेऑफ में होती. तब अश्विन पंजाब की तरफ से खलते थे. राहुल चाहर मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा थे. उन्‍होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर को आउट करके प्‍लेऑफ में पंजाब अपनी जगह बना सकता था.

Tags: CSK vs RR, Harshal Patel, IPL 2023, Ravichandran ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here