[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी की बल्लेबाजी देखना चाहते हैं गावस्कर
माही कहां करें बल्लेबाजी? खुद बताया
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 17वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले से पूर्व देश के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि धोनी बल्लेबाजी के दौरान उपरी क्रम में आएं. जिससे उन्हें बल्लेबाजी का भरपूर मौका मिल सके और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे सकें.
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि एमएस धोनी बल्लेबाजी के दौरान उपरी क्रम में आएंगे. जिससे उन्हें दो तीन ओवर ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. वह बड़ी इनिंग्स खेलने में माहिर हैं.
यह भी पढ़ें- ‘अगर मौत आनी है तो…’ जावेद मियांदाद के बदले सुर, मगर उनके उदाहरण से दहला दिल
धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि:
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही धोनी ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. राजस्थान के खिलाफ सीएसके के लिए धोनी 200वें मुकाबले में कप्तानी कर रहे हैं.
सीएसके के लिए खास हैं धोनी:
धोनी की अगुवाई में सीएसके ने चार बार खिताब को अपने नाम किया है. टीम ने पहले पहल 2010 में ट्रॉफी को अपने नाम किया. इसके बाद 2011, 2018 और 2021 में भी खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Sunil gavaskar
FIRST PUBLISHED : April 12, 2023, 20:34 IST
[ad_2]
Source link