Home Sports 3 दिन, 3 मैच और बदल गया IPL का नया सीजन, अब जीत अंतिम गेंद पर ही मिलेगी, एक टीम लगभग बाहर!

3 दिन, 3 मैच और बदल गया IPL का नया सीजन, अब जीत अंतिम गेंद पर ही मिलेगी, एक टीम लगभग बाहर!

0
3 दिन, 3 मैच और बदल गया IPL का नया सीजन, अब जीत अंतिम गेंद पर ही मिलेगी, एक टीम लगभग बाहर!

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च को हुई. 10 टीमों वाले टूर्नामेंट में अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं. लेकिन टी20 लीग के मौजूदा सीजन के अंतिम 3 दिन में जो 3 मुकाबले खेले गए, वे बेहद रोमांचक रहे और सभी का परिणाम अंतिम गेंद पर निकला. इससे साफ है कि आने वाले मैच कितने संघर्षपूर्ण होने जा रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने मंगलवार रात खेले गए एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे. टिम डेविड ने एनरिक नॉर्किया पर 2 रन बनाकर मुंबई को सीजन की पहली जीत दिलाई. मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 172 रन बनाए थे. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने इसे 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है. इसी के साथ उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को करारा झटका भी लगा है. 9 टीमें कम से कम एक मुकाबला जीतने में सफल रही हैं.

मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन बनाने थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया ने शानदार गेंदबाजी की. क्रीज पर आक्रामक बैटर माने जाने वाले कैमरन ग्रीन और टिम डेविड डटे थे. पहली गेंद पर ग्रीन ने एक रन लिया. दूसरी गेंद पर डेविड ने हवा में शॉट खेला, लेकिन मिडविकेट पर मुकेश कुमार कैच नहीं लपक सके. तीसरी गेंद पर भी डेविड कोई रन नहीं बना सके. अब मुंबई को जीत के लिए 3 गेंद पर 4 रन की जरूरत थी.

नहीं लगी एक भी बाउंड्री
चौथी गेंद पर टिम डेविड ने मिडविकेट पर खेलकर एक रन लिया. वहीं 5वीं गेंद पर ग्रीन ने एक रन लिया. अब मुकाबले ने सभी की सांसें रोक दी थीं. मुंबई इंडियंस को एक गेंद पर 2 रन बनाने थे. डेविड ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेला और दौड़कर 2 रन पूरे कर लिया और मुंबई को 3 मैच में पहली जीत दिलाई. अंतिम ओवर में हालांकि मुंबई के खिलाड़ी एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर 65 रन बनाए और वे प्लेयर ऑफ द मैच बने.

लखनऊ को लग गए थे 2 झटके
10 अप्रैल को खेले गए एक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराया. अंतिम ओवर में लखनऊ को 5 रन चाहिए थे. लेकिन हर्षल पटेल ने 2 विकेट लेकर लखनऊ से लगभग मैच छीन ही लिया था. अंतिम गेंद पर आवेश खान और रवि बिश्नाेई ने एक रन दौड़कर आरसीबी की उम्मीद पर पानी फेर दिया था. मैच में आरसीबी ने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

400 छक्के और 11 हजार रन, ये रिकॉर्ड है सिर्फ, दिग्गज बैटर IPL में बड़े शॉट खेलना ही भूला, बाहर होने का खतरा

रिंकू ने खेली यादगार पारी
दूसरी ओर 9 अप्रैल को खेले गए एक मुकाबले में केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी थी. कोलकाता नाइटरा राइडर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे. रिंकू सिंह ने यश दयाल की अंतिम 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर नीतीश राणा की टीम को आईपीएल इतिहास की सबसे रोमांचक जीत दिलाई थी.

आईपीएल प्वाइंट टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 6 अंक के साथ टॉप पर है. उसने अब तक खेले 4 में से 3 मैच जीते हैं. दूसरे से लेकर छठे नंबर तक की टीम के एक समान 2-2 अंक हैं. लेकिन रनरेट के कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे, केकेआर तीसरे, गुजरात टाइटंस चौथे, चेन्नई सुपर किंग्स 5वें और पंजाब किंग्स की टीम छठे नंबर पर है. आरसीबी 2 अंक के साथ 7वें, मुंबई 2 अंक के साथ 8वें और हैदराबाद 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर है. दिल्ली ने अब तक खाता नहीं खोला है.

Tags: IPL, IPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here