Home Breaking News Gorakhpur : गोरखपुर के बैंक रोड पर लगी भयंकर आग, खाली कराये जा रहे मकान, धमाकों से घबराये लोग

Gorakhpur : गोरखपुर के बैंक रोड पर लगी भयंकर आग, खाली कराये जा रहे मकान, धमाकों से घबराये लोग

0
Gorakhpur : गोरखपुर के बैंक रोड पर लगी भयंकर आग, खाली कराये जा रहे मकान, धमाकों से घबराये लोग

[ad_1]

Gorakhpur: Fierce fire on Bank Road of Gorakhpur

भयानक लगी है आग…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के टाउन हॉल बैंक रोड पर भयंकर आग लग गई है। यह आग कुर्सी बाजार में लगी है। बताया जा रहा है कि दो धमाकों के साथ भयंकर आग लगी है। यह आग इतनी बड़ी है कि आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। बता दें कि बैंक रोड गोरखपुर शहर का सबसे खास चौराहा है। मौके पर दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हुई हैं। बैंक रोड पर ही सभी प्रमुख बैंकों की शाखा भी है। ऐसे में लोगों को यह डर सता रहा है कि कहीं आग बैंकों में ना लग जाए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग आसपास के घरों तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस घरों को खाली करा रही है। घटनास्थल के नजदीक स्थित शिवाय होटल में ठहरे लोगों को भी बाहर निकाला जा रहा है।

हालांकि, अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह हादसा कैसे हुआ फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है। आसपास के लोगों का कहना है, एक रेस्टोरेंट में आग लगी और फिर वहां रखे सिलिंडर में तेज धमाका हुआ। इसके बाद आग आसपास की दुकानों को भी अपने जद में ले ली। बगल में ही पेट्रोल पंप भी है। इस डर से लोगों में और अफरा तफरी मची हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here