[ad_1]
Harbhajan Singh And S Sreesanth Viral Video: आईपीएल (IPL) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. पहले ही सीजन में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आईपीएल के सबसे बड़े विवादों में से एक का हिस्सा बने थे. हरभजन ने मैदान में ही तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) को थप्पड़ जड़ दिया था. हरभजन सिंह ने मैच हारने के बाद गुस्से में ऐसा किया था. इस थप्पड़ वाली घटना कोई नहीं भूला है. उन्होंने हाल ही में इस घटना पर अफसोस जताया है और 14 साल बाद अपनी गलती मानी थी. लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये दोनों खिलाड़ी लड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
[ad_2]
Source link