[ad_1]
10:42 AM, 12-Apr-2023

बीजेपी के कई नेता जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राजसमंद से बीजेपी सांसद दीया कुमारी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर भी पहुंचे।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, दौसा से लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, जयपुर के मालवीय नगर से बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ, किशनपोल से पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, हवामहल से पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, अजमेर दक्षिण से बीजेपी की विधायक अनीता बधेल सहित कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान मंच से बीजेपी मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने इस ट्रेन के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई है।
09:50 AM, 12-Apr-2023
वंदे भारत में जयपुर का क्रू और चैकिंग स्टाफ चलेगा…
वंदे भारत में क्रू स्टाफ यानी लोको पायलट, गार्ड और चेकिंग स्टाफ जयपुर का ही रहेगा। इस संबंध में प्रिंसिपल सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव की ट्रेड यूनियन के साथ अंतिम बैठक हो चुकी है। ट्रेड यूनियन की मांग को मानते हुए यह फैसला लिया गया है। अगली वंदे भारत ट्रेन में अजमेर का स्टाफ रहेगा यह आश्वासन अजमेर की यूनियन को दिया गया है, जो आंदोलन कर रही थी।
09:49 AM, 12-Apr-2023
ट्रेन का शेड्यूल यह रहेगा…
- वंदे भारत ट्रेन जाते समय सुबह 7:50, आते समय रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया, 13 अप्रैल से ट्रेन 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेगी।
- बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में रुकेगी। जयपुर में दोनों तरफ आते-जाते ट्रेन का 5 मिनट स्टॉपेज रहेगा। ट्रेन अजमेर से सुबह 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 7:55 बजे रवाना होकर 9:35 बजे अलवर पहुंचेगी। 9:37 बजे चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम) 11:15 बजे पहुंचेगी।
- फिर 11:17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर सुबह 11:35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत शाम 6:40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी।
- गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। फिर रात 10:10 बजे जयपुर से रवाना होकर 11:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।
09:26 AM, 12-Apr-2023
PM Modi Live: बीजेपी के कई नेता जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे, स्टूडेंट से बातचीत कर रहे
गुरुवार को नियमित संचालन शुरू होने के बाद से जयपुर से सुबह 7:55 बजे ट्रेन रवानगी लेगी। इसका जयपुर से दिल्ली का किराया चेयरकार में 880 कर एक्जीक्यूटिव क्लास में 1650 रुपये रहेगा। जाते वक्त चाय और ब्रेकफास्ट सर्व होगा। दिल्ली से वापसी के समय रात को डिनर भी मिलेगा। इसलिए किराया बढ़ाकर 1050 से 1845 रुपये होगा। किराए में कैटरिंग और जीएसटी चार्ज भी शामिल है। ट्रेन में अजमेर से दिल्ली चेयर कार में 1085 रुपये और एग्जीक्यूटिव कार में 2075 रुपये लगेंगे। अजमेर से जयपुर तक किराया 505 रुपए चेयरकार और 970 रुपये एक्जीक्यूटिव क्लास में लगेगा।
[ad_2]
Source link