[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान का नया ‘बाबर आजम’ है विराट कोहली का फैन
पाकिस्तान सुपर लीग में की थी आतिशी बल्लेबाजी
नई दिल्ली. फैब-4 यानी वो वो चौकड़ी जो मौजूदा दौर में क्रिकेट पर राज कर रही. इस लिस्ट में विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन का नाम शामिल है. लेकिन, एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने बीते कुछ सालों में बड़ी खामोशी से अपना अगला रुतबा हासिल किया है. वो भले ही फैब-4 में शामिल नहीं है. लेकिन, हालिया प्रदर्शन और रिकॉर्ड के मामले में इन चारों से किसी भी मामले में कमतर नहीं हैं. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की. बाबर ने बीते कुछ सालों में बतौर बल्लेबाज तीनों ही फॉर्मेट में अपनी पहचान बनाई है. वो तीनों ही फॉर्मेट में दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं.
अब बाबर की तरह ही बल्लेबाजी करने वाला पाकिस्तान को एक और बल्लेबाज मिल गया है. इसका नाम सईम अयूब है. सईम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. ये सीरीज तो पाकिस्तान हार गया था. लेकिन, सईम ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था. सैम अयूब ने इस सीरीज के आखिरी मैच में 49 रन की पारी खेली थी. पाकिस्तान यह मुकाबला जीता था.
20 साल के सईम अयूब ने इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. सईम पीएसएल 2023 में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पेशावर जाल्मी की तरफ से ही खेले थे और उन्होंने बाबर आजम के साथ पारी की शुरुआत की थी. बाबर आजम (522) भले ही रन बनाने के मामले में सैम अयूब (341) से आगे थे. लेकिन, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाबर (145.40) के मुकाबले 165.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. यही वजह है कि टी20 में सैम को बाबर का उत्तराधिकारी माना जा रहा है.
विराट कोहली मेरे फेवरेट प्लेयर हैं: सैम
सईम अयूब ने हाल ही में पाकिस्तान के यू-ट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में अपनी बल्लेबाजी, बाबर आजम से तुलना, अपने फेवरेट क्रिकेटर से लेकर तमाम तरह के सवालों के जवाब दिए थे. सैम अयूब भले ही बाबर आजम की बल्लेबाजी को पसंद करते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं. लेकिन, उनके फेवरेट प्लेयर विराट कोहली हैं. उन्होंने इसे लेकर कहा, “वैसे, मैं सईद अनवर की बल्लेबाजी को काफी पसंद करता हूं. उनके वीडियो देखकर बैटिंग सीखी भी है. लेकिन, मेरे फेवरेट प्लेयर विराट कोहली हैं. मैदान में उनका जुझारूपन और तेवर मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं. जब उनका बुरा दौर भी आया तो भी विराट ने अपनी प्रोसेस नहीं बदली और लगातार मेहनत करते रहे. उनकी यही खूबी मुझे पसंद है.”
‘मैं किसी को कॉपी नहीं करता हूं’
सईम अयूब टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव की तरह नो लुक शॉट खेलते हैं. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के कई मैच में ऐसे शॉट्स खेले थे. इस पर इस पॉडकास्ट में सईम ने कहा था, “मैंने कभी नो लुक शॉट खेलने के बारे में सोचा नहीं. इस तरह के शॉट सोचकर नहीं खेलता हूं. वहीं, सूर्यकुमार यादव से तुलना पर इस पाकिस्तानी बैटर ने कहा कि मैं किसी की कॉपी नहीं करता हूं.”
‘मैं किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी का नहीं सोच रहा’
इस पॉडकास्ट में नादिर अली ने सईम अयूब से शादी को लेकर भी सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से नसीम शाह और भारतीय एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लिंकअप की काफी चर्चा हो रही है. अगर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का आप पर दिल जाए. मान लीजिए श्रद्धा कपूर या अनन्या पांडे जैसी एक्ट्रेस आपको पसंद करने लगें तो क्या करेंगे. इस पर सैम ने कहा, “मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं. अगर उनका दिल मेरे ऊपर आता है, तो ये उनका मामला है. शादी वैसे भी दो परिवारों का मामला रहता है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, IPL 2023, Pakistan cricket team, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 13, 2023, 16:40 IST
[ad_2]
Source link