[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बैटिंग की.
एमएस धोनी 8वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतरते हैं.
नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) का खुमार देशभर में चारो तरफ छा चुका है. साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की आक्रामक बैटिंग के साथ रोमांच चरम पर है. धोनी ने अबतक 4 मुकाबलों में शानदार तरीके से बैटिंग की है, जिसके बाद चारो तरफ धोनी के चर्चे हैं. 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी ने अपनी आतिशी बैटिंग से विरोधी टीम की सांसे रोक दी थीं. जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी को आईपीएल में विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत पूर्व दिग्गज प्लेयर ईयोन मॉर्गन ने भी अपनी राय दी है.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में एमएस धोनी 8वें नंबर पर बैटिंग करने आए. चेन्नई को आखिरी ओवर में 20 रन की दरकार थी. माही ने दो शानदार छक्के लगाकर सभी की सांसे रोक दी थीं. लेकिन आखिरी गेंद पर राजस्थान के पेसर संदीप शर्मा ने शानदार वापसी की और धोनी मात खा गए. जिसके बाद टीम ने 3 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया. इससे पहले आखिरी ओवर में धोनी के लगातार छक्कों का फैंस ने आनंद उठाया है. उनकी बैटिंग देखते हुए ईयोन मॉर्गन ने उन्हें ऊपर बैटिंग करने की सलाह दे दी है. धोनी पर बनी फिल्म में उनके दोस्त चिंटू द्वारा भी यही राय दी जाती थी कि माही ऊपर आएगा तो मारेगा.
प्ले ऑफ की परिस्थितियों में कर सकते हैं- ईयोन मॉर्गन
धोनी के क्रम को लेकर मॉर्गन ने कहा, ‘सीएसके की बैटिंग काफी मजबूत है जैसा कि उन्होंने दिखाया है. मैं जानता हूं धोनी इस बैटिंग लाइन अप में खुद को नीचे लेकर आते हैं वर्ना हम अब तक उन्हें ऊपर देख लेते. मैं अभी नहीं चाहता कि फिलहाल वह ऊपर बैटिंग करने आएं. प्ले ऑफ की परिस्थितियों में वह इस पर फैसला कर सकते हैं, लेकिन अभी मुझे ऐसा कुछ नहीं लगता. वह खुद को सभी से बेहतर आंकते हैं ऐसे में यदि उन्हें लगता है कि यह सही समय नहीं है तो कोई बात नहीं.’
धोनी ने इस सीजन में अबतक 4 में से 3 मैच में बैटिंग की है. पहले मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 14 रन बनाए थे. वहीं, लखनऊ के खिलाफ धोनी ने आखिरी ओवर में 2 शानदार छक्के लगाए थे. वहीं, बुधवार को राजस्थान के खिलाफ माही ने 17 गेंद में 3 छक्कों और एक चौके की बदौलत 32 रन की पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CSK vs RR, Eoin Morgan, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : April 13, 2023, 17:22 IST
[ad_2]
Source link