Home Sports वर्ल्ड कप 2011 का मैच चल रहा था, सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे से जाकर मारा बैट, एक हरकत से बुरी तरह गए थे चिढ़

वर्ल्ड कप 2011 का मैच चल रहा था, सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे से जाकर मारा बैट, एक हरकत से बुरी तरह गए थे चिढ़

0
वर्ल्ड कप 2011 का मैच चल रहा था, सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे से जाकर मारा बैट, एक हरकत से बुरी तरह गए थे चिढ़

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था.
वर्ल्ड कप 20211 भारत में ही खेला गया था, जिसमें सचिन भी शामिल थे.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी ने कई सालों तक विरोधी टीम को परेशान किया है. 2003 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में सचिन और सहवाग ही भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहली पसंद थे. जहां 2003 में भारत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था तो वहीं, 2011 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी. भारत को वर्ल्ड कप जिताने में सचिन-सहवाग की जोड़ी ने भी अहम भूमिका निभाई थी. हाल ही में पुरानी यादों को ताजा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के विश्व कप ग्रुप गेम के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी करने के बारे में एक मजेदार कहानी साझा की.

44 साल के पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि सचिन तेंदुलकर को ओवरों के बीच में बातचीत करने की आदत थी. लेकिन सहवाग को बल्लेबाजी करते हुए गाना गाना पसंद था, जिससे वह बैटिंग पर अधिक फोकस कर पाते थे. सहवाग ने बताया कि मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वह इसी तरह गाते रहे तो वह गुस्सा हो जाएंगे.

IPL 2023 की ‘मिस्ट्री गर्ल’, पंजाब किंग्स के मैचों में आती हैं नजर, खूबसूरती है बेमिसाल

वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बताया, ”हम 2011 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे थे. मैं बल्लेबाजी करते हुए गाना गा रहा था और वह भी उस समय अच्छे टच में थे. उन्हें ओवरों के बीच में बात करने की आदत थी, लेकिन मैं बिल्कुल भी बात नहीं कर रहा था. मैं केवल इसलिए गा रहा था, क्योंकि इससे मुझे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है. यह तीन ओवर तक जारी रहा. चौथे ओवर के बाद वह पीछे से आए और मुझे बल्ले से मारा. उन्होंने मुझसे कहा- तुझे किशोर कुमार बना दूंगा अगर ऐसे ही गाना गाता रहा.” सहवाग की यह बात सुनकर कमेंटेटर रवि शास्त्री और जतिन सप्रू भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए.

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह खुद सोच रहे थे कि चूंकि दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है, इसलिए बात करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि तेंदुलकर गेंदबाजों और ओवरों के बीच उनकी रणनीतियों के बारे में बात करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह सुनने की जहमत नहीं उठाई कि उन्हें क्या कहना है.

IPL में 20वें ओवर में धोनी करते हैं छक्कों में डील, बना चुके हैं सिक्सर से खास रिकॉर्ड, दूसरा कोई आस पास भी नहीं

सहवाग ने आगे कहा, ”मुझे था कि हम अच्छी बैटिंग कर रहे है. फिर क्या बात करने की जरूरत है. ऐसे ही चलने दो! 20 ओवर में हमने उस वक्त 140-150 का स्कोर बना लिया था. जब भी ओवर खत्म होता तो सचिन तेंदुलकर गेंदबाजों और उनकी रणनितियों के बारे में बात करना चाहते थे. लेकिन मैं उन सब की परवाह नहीं करता था.”

बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 के दौरान भारत को सिर्फ एक हार सामना करना पड़ा था, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार परफॉर्म किया था. वीरेंद्र सहवाग ने 73 रन की पारी खेली थी तो वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 111 रन बनाए थे. दोनों ने मिलकर 142 रनों की साझेदारी की थी.

Tags: ICC ODI World Cup 2011, Sachin tendulkar, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here