Home Sports संजू सैमसन CSK पर जीत के चक्‍कर में तोड़ बैठे अहम नियम, लगा जुर्माना, फिर दोहराई गलती तो होंगे बैन!

संजू सैमसन CSK पर जीत के चक्‍कर में तोड़ बैठे अहम नियम, लगा जुर्माना, फिर दोहराई गलती तो होंगे बैन!

0
संजू सैमसन CSK पर जीत के चक्‍कर में तोड़ बैठे अहम नियम, लगा जुर्माना, फिर दोहराई गलती तो होंगे बैन!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन जैसे-तैसे महेंद्र सिंह धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मैच जीतने में तो सफल रहे लेकिन एक चूक ने उन्‍हें मुश्किल में डाल दिया. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने संजू पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. माही की टीम को हराने के चक्‍कर में संजू ने आईपीएल का अहम नियम तोड़ बैठे. जिसके चलते उनपर यह कार्रवाई की गई है.

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम चेपॉक स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ आखिरी ओवर में 21 रन बनाने से चूक गई. जिसके चलते तीन रन से राजस्‍थान ने यह मैच अपने नाम किया. संजू सैमसन एंड कंपनी फील्डिंग के दौरान स्‍लो ओवर रेट का शिकार हो गई. मैदान पर रणनीति बनाने में राजस्‍थान ने इतना वक्‍त निकाल दिया कि वो निर्धारित समय में अपने 20 ओवर नहीं करा पाए. जिसका खामियाजा संजू सैमसन को भुगतना पड़ा.

क्‍या है स्‍लो ओवर रेट नियम?

प्रत्‍येक टीम को अपने 19 ओवर 85 मिनट के अंदर पूरे करने होते हैं. आईसीसी का नियम कहता है कि 85 मिनट तक अगर 20वां ओवर शुरू नहीं होता है तो फील्डिंग कर रही टीम स्‍लो ओवर रेट के लिए दोषी है. लिहाज उन्‍हें आखिरी ओवर में पांच की जगह केवल चार फील्‍डर को ही 30 यार्ड के सर्कल के बाहर रखने की इजाजत दी जाएगी. इसके अलावा मैच फीस में कटौती का भी प्रावधान है. गलती दोहराने की स्थिति में एक मैच से बैन भी किया जा सकता है.

धोनी ने दो फुलटॉस पर जड़े लगातार 2 छक्‍के, एक यार्कर ने पलटा पासा, वर्ना युवा बॉलर का होता यश दयाल जैसा हाल!

संजू सैमसन का खराब फॉर्म

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन आईपीएल में एकाएक खराब फॉर्म की चपेट में आ गए हैं. लगातार दो मैचों में वो शून्‍य पर आउट हुए. संजू के बैट से रन नहीं आ रहे हैं. हालांकि इसके बावजूद राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम अबतक खेले चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. संजू ने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था. दूसरे मुकाबले में भी उनके बैट से विस्‍फोटक पारी आई थी. इसके बाद अगले दो मुकाबलों में उनका बल्‍ला शांत हो गया.

Tags: CSK vs RR, Indian premier league, IPL 2023, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here