Home Sports IPL Umpire Salary: कई खिलाड़ियों से भी ज्यादा कमाते हैं अंपायर! किस हिसाब से मिलते हैं लाखों रुपये?

IPL Umpire Salary: कई खिलाड़ियों से भी ज्यादा कमाते हैं अंपायर! किस हिसाब से मिलते हैं लाखों रुपये?

0
IPL Umpire Salary: कई खिलाड़ियों से भी ज्यादा कमाते हैं अंपायर! किस हिसाब से मिलते हैं लाखों रुपये?

[ad_1]

नई दिल्ली (IPL Umpire Salary, Cricket News). इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इंडियन प्रीमियर लीग बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट द्वारा संचालित Twenty20 क्रिकेट लीग है. आईपीएल हर साल अप्रैल और मई महीनों में खेला जाता है (Indian Premier League). आईपीएल में फिलहाल 10 टीमें खेल रही हैं (IPL 2023).

आईपीएल मैच में खिलाड़ियों के साथ ही अंपायर की भी काफी चर्चा होती है (IPL 2023 Players). इनकी सैलरी कई खिलाड़ियों से भी बेहतर होती है. इस आईपीएल सीजन में 74 मैच खेले जाएंगे (IPL Match Today). कई लोगों को जिज्ञासा होती है कि अंपायर को प्रति मैच के हिसाब से सैलरी दी जाती है या सीजन के हिसाब से.

अंपायर को दो कैटेगरी में मिलती है सैलरी
आईपीएल सीजन में खिलाड़ी करोड़ों में कमाई करते हैं. लेकिन अंपायर भी कहीं पीछे नहीं हैं. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंपायर की सैलरी को 2 कैटेगरी में बांटा गया है. पहली श्रेणी में ICC के एलीट पैनल में शामिल अंपायर हैं. इन अंपायर को हर IPL मैच में अंपायरिंग करने के लिए 1.98 लाख रुपये दिए जाते हैं. दूसरी श्रेणी में डेवलपमेंट अंपायर हैं, जिन्हें हर मैच में 59 हजार रुपये मिलते हैं.

ब्रांड से भी होती है कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो एक अंपायर करीब 20 मैचों में अंपायरिंग करता है. इस हिसाब से वह आईपीएल के एक सीजन से करीब 40 लाख रुपये की कमाई करता है. इसके अलावा अंपायर की ड्रेस पर लगे हुए स्पॉन्सरशिप लोगो के लिए भी उन्हें रुपये दिए जाते हैं. इसकी राशि करीब 7.30 लाख रुपये होती है (पूरे सीजन के लिए).

कुछ खिलाड़ियों से ज्यादा है कमाई
आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. अगर कोई फ्रेंचाइजी भारत के किसी डोमेस्टिक खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्‍सा बनाना चाहती है तो उसे कम से कम 20 लाख रुपये अदा करने होंगे. वहीं, हर अंपायर एक सीजन में 40 लाख रुपये की कमाई कर लेता है. इस हिसाब से उनकी कमाई कुछ क्रिकेटर्स से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें:
हर लेवल पर बदलेगा एजुकेशन सिस्टम, प्री प्राइमरी पर भी पड़ेगा असर, कब होगा लागू
इन सवालों को पढ़ नहीं पाया ChatGPT, परीक्षा में हुआ फेल, माइनस में मिले मार्क्स

Tags: Cricket news, IPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here