Home Breaking News Jammu Kashmir: उधमपुर में बैसाखी मेले के दौरान बड़ा हादसा, चिनैनी में टूटा पुल, 50 से ज्यादा लोग घायल

Jammu Kashmir: उधमपुर में बैसाखी मेले के दौरान बड़ा हादसा, चिनैनी में टूटा पुल, 50 से ज्यादा लोग घायल

0
Jammu Kashmir: उधमपुर में बैसाखी मेले के दौरान बड़ा हादसा, चिनैनी में टूटा पुल, 50 से ज्यादा लोग घायल

[ad_1]

Udhampur: Bridge collapses during Baisakhi fair in Chinani many injured shfited to hospital

Chenani
– फोटो : रोहित गुप्ता

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला उधमपुर बैसाखी के पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। जिले के चिनैनी में बैसाखी मेले के दौरान पुल टूट गया। देविका और तवी नदी के संगम स्थल बैनी संगम में बैसाखी का मेला आयोजन किया गया था। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

इस दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।  एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद ने बताया कि पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

पुंछ में पशुशाला की छत गिरने से 35 महिलाएं घायल, शोकाकुल परिवार में  हुई थीं एकत्रित

इससे पहले गुरुवार को पुंछ के गांव खनेतर में एक पशुशाला के छत गिरने से 35 महिलाएं घायल हो गईं हैं। लोगों ने उन सभी घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन महिलाओं का गंभीर चोटें आने के कारण उपचार जारी है। जबकि, बाकी सभी महिलाओं को मरहम पट्टी कर देर शाम तक घर भेज दिया गया। हादसे का पता चलते ही उपायुक्त इन्द्रजीत, तहसीलदार अंजुम बशीर खटक और एसएचओ रंजीत सिंह राव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

जानकारी के अनुसार खनेतर निवासी रफीक हुसैन शाह का पुत्र रिफत करीब एक महीने से किसी गंभीर रोग से पीड़ित था। उसका उपचार कश्मीर के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसका निधन हो गया था। वीरवार आज सुबह चार बजे उसका शव घर लाया गया तो रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच दोपहर करीब 11 बजे जब रिफत का जनाजा निकाला तो पुरुष जनाजे के साथ चल दिए। ऐसे में घर में मौजूद सैकड़ों महिलाएं घर के आगे स्थित पशुशाला के लिंटर पर जनाजा देखने जमा हो गईं। पशुशाला का लिंटर पुराना एवं कच्चा था तो एक साथ अधिक भार पड़ने से भरभरा कर गिर गया। इससे लिंटर पर मौजूद महिलाएं एक के ऊपर गिरीं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here