[ad_1]

पंजाबी गायक मनकीरत औलख।
– फोटो : फाइल
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बीच चर्चा में रहे पंजाबी गायक मनकीरत औलख को लेकर बड़ी खबर है। मनकीरत ने अपनी रेकी करने की शिकायत मोहाली के एसएसपी कार्यालय को दी है। मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि अभी शिकायत आई है और सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। बाइक सवार रेकी करने पहुंचे थे या हमला करना… यह जांच का विषय है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब पौने एक बजे मनकीरत औलख चंडीगढ़ की तरफ से होमलैंड स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि एक बाइक पर सवार तीन युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे हैं। पहले तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन काफी देर तक वह पीछा करते दिखे। मनकीरत औलख के काफिले की गाड़ियां सोसाइटी में घुसी। इसके बाद उनके गनमैन और सोसाइटी की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी बाहर निकले तो तीनों युवक भाग निकले। पुलिस के उच्चाधिकारी ने बताया कि गाड़ी का पीछा करने वाले युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस बाइक के नंबर और पीछा करने वाले युवकों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
मूसेवाला कत्लकांड में औलख पर लगे थे आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख का हाथ होने का शक है। इसी के चलते उन्हें कनाडा में बैठे एक गैंगस्टर ने इन्हें मारने को कहा है। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस में मनकीरत पर सवाल उठे थे। वहीं मूसेवाला के माता-पिता भी इशारों में कई बार मनकीरत की भूमिका को लेकर सवाल उठा चुके हैं। इतना ही नहीं, एक बार इन्हें विदेश जाने से भी एयरपोर्ट पर रोका गया था।
[ad_2]
Source link
