Home Sports पिछले 5 सालों में Roman Reigns को मिली हैं 12 हार, 4 रेसलरों ने दी 2 बार मात, 125 KG के दिग्गज से भी हारे

पिछले 5 सालों में Roman Reigns को मिली हैं 12 हार, 4 रेसलरों ने दी 2 बार मात, 125 KG के दिग्गज से भी हारे

0
पिछले 5 सालों में Roman Reigns को मिली हैं 12 हार, 4 रेसलरों ने दी 2 बार मात, 125 KG के दिग्गज से भी हारे

[ad_1]

रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बेहतरीन रेसलरों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत ही कम मैचों में हार मानी है. रिंग में अंडरटेकर, ब्रॉक लेसनर जैसे दिग्गजों को मात देने वाले रोमन रेंस को पिछले 5 सालों में हार का भी सामना करना पड़ा है. आज हम आपको ऐसे सुपरस्टार्स के नाम बताएंगे, जिन्होंने रोमन रेंस को सिंगल मैच में मात दी है.

01

साल 2018 में रोमन रेंस को सुपरस्टार द मिज (The Miz) ने दो बार हराया था. उन्होंने 22 जनवरी और 29 जनवरी को रोमन रेंस को मात दी थी. 22 जनवरी को हुए मुकाबले में रोमन रेंस अपना टाइटल हार गए थे. Pic Credit: WWE

02

रेसलमेनिया 34 और रॉयल रंबल 2018 में रोमन रेंस को बुरी तरह ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) ने हराया था. रेसलमेनिया 34 में ब्रॉक लेसनर ने बिग डॉग रोमन रेंज को हराते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया था.  Pic Credit: WWE

03

125 किलोग्राम के बॉबी लश्ले (Bobby Lashley) ने रोमन रेंस को साल 2018 के एक्सट्रीम रूल में हराया था. रोमन रेंज को पिन फॉल के जरिए इस मुकाबले में हार मिली थी.  Pic Credit: WWE

04

साल 2019 में रोमन रेंस को 5 बार हार मिली. सबसे पहले शेन मैकमोहन ने रोमन रेंस को पिनफॉल के जरिए हराया था. फिर एरिक रोवन (Erick Rowen) ने डिसक्वालीफिकेशन मैच में हराया था. इसके अलावा रोमन को बैरन कार्बन ग्रुप ने 2 बार और सेथ रोलिंस ने 1 बार हराया.  Pic Credit: WWE

05

साल 2020 मैं मैं रोमन रेंस को किसी भी मैच में हार नहीं मिली थी साल 2021 में उन्होंने एक मैच गंवाया. उन्हें किंग जेवियर वुड्स ने हराया था. साल 2022 में भी रोमन को एक ही हार मिली थी. उन्हें सेथ रोलिंस ने एक बार फिर बुरी तरह हराया था. Pic Credit: (Roman Reigns Instagram)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here