Home Sports मोहम्मद कैफ ने उठाए NCA पर सवाल, बोले- मैंने खामियां देखी हैं, खिलाड़ियों को चुना जाता है और फिर…

मोहम्मद कैफ ने उठाए NCA पर सवाल, बोले- मैंने खामियां देखी हैं, खिलाड़ियों को चुना जाता है और फिर…

0
मोहम्मद कैफ ने उठाए NCA पर सवाल, बोले- मैंने खामियां देखी हैं, खिलाड़ियों को चुना जाता है और फिर…

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर काफी वक्त से चोटों से जूझ रहे हैं.
मोहम्मद कैफ ने ऐसे में एनसीए पर सवाल खड़ा कर दिया है.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदा चोटों के बीच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की अप्रोच पर सवाल उठाया है. बुमराह पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर रहे हैं. पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड को भी उन्होंने मिस किया. हालांकि, इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था. लेकिन बिना एक भी मैच खेले वह इस सीरीज से बाहर हो गए थे. इसके बाद बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी नहीं खेले थे.

वहीं, दीपक चाहर चोट के कारण काफी समय तक टीम से बाहर रहने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने बेंगलुरु में एनसीए में अपनी रिकवरी पूरी की और आईपीएल 2023 के लिए फिटनेस हासिल कर वापस आ गए, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान दीपक चाहर फिर से चोटिल हो गए हैं. ऐसे में मोहम्मद कैफ को लगता है कि एनसीए के प्रशिक्षकों, फिजियो और एनसीए के प्रभारी वीवीएस लक्ष्मण को बार-बार होने वाली चोटों से बचने के लिए खिलाड़ियों की बेहतर देखभाल करनी चाहिए.

IPL 2023 की ‘मिस्ट्री गर्ल’, पंजाब किंग्स के मैचों में आती हैं नजर, खूबसूरती है बेमिसाल

मोहम्मद कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, ”मैंने सिस्टम में खामियां देखी हैं. खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है, और फिर पूरी तरह से फिट नहीं होने का हवाला देते हुए मैच से पहले ही बाहर कर दिया गया. बुमराह के साथ हाल ही में ऐसा हुआ था और मोहम्मद शमी भी ऐसा कई बार कर चुके हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”इसलिए एनसीए के प्रशिक्षकों, फिजियो, वीवीएस लक्ष्मण और उनकी टीम को इन स्थितियों का ध्यान रखना होगा. क्योंकि बुमराह के अगले दिन खेलने की उम्मीद कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के साथ यह नाइंसाफी है. मुझे लगता है कि यह बहुत गंभीर मामला है और प्रबंधन को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.”

जहीर खान ने 8 साल खूबसूरत एक्ट्रेस को किया डेट, फिर अचानक हो गया ब्रेकअप, अब सिंगल मदर बन पाल रही बेटे को

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि जब खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी की बात आती है तो इसमें और पारदर्शिता होनी चाहिए. कैफ ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह के ठीक होने की टाइमलाइन क्या थी, ताकि ग्रे एरिया को बेहतर तरीके से समझा जा सके. उन्होंने कहा, ”पारदर्शिता होनी चाहिए और फिट घोषित किए जाने से पहले खिलाड़ियों का ठीक से परीक्षण किया जाना चाहिए. कोई ग्रे एरिया नहीं बचा होना चाहिए; एक खिलाड़ी या तो फिट है या 10-20 दिनों की आवश्यकता होगी.”

मोहम्मद कैफ ने कहा, ”एक बुमराह फैन के रूप में, मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें क्या चोट लगी है, उनके ठीक होने का समय क्या है, आदि. इसलिए उन्हें इस पारदर्शिता को थोड़ा संबोधित करना चाहिए और सटीक मामला सामने रखना चाहिए.” बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड में बुमराह की पीठ की समस्या की सर्जरी हुई थी और यह देखा जाना बाकी है कि वह पूरी फिटनेस पर कब लौटेंगे. वहीं, दीपक चाहर चोटों से परेशान एक अन्य खिलाड़ी हैं, लेकिन आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के मेडिकल स्टाफ द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है.

Tags: Deepak chahar, Jasprit Bumrah, Mohammad kaif, NCA

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here