Home Sports ‘सर्वश्रेष्‍ठ जोड़ी, कोहली-शास्‍त्री से बेहतर’, GT ने जीत के बाद हार्दिक और नेहराजी का फोटो पोस्‍ट किया तो आए रोचक कमेंट

‘सर्वश्रेष्‍ठ जोड़ी, कोहली-शास्‍त्री से बेहतर’, GT ने जीत के बाद हार्दिक और नेहराजी का फोटो पोस्‍ट किया तो आए रोचक कमेंट

0
‘सर्वश्रेष्‍ठ जोड़ी, कोहली-शास्‍त्री से बेहतर’, GT ने जीत के बाद हार्दिक और नेहराजी का फोटो पोस्‍ट किया तो आए रोचक कमेंट

[ad_1]

नई दिल्‍ली. गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) का शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2023 में भी जारी है. हार्दिक पंड्या की टीम ने अब तक इस सीजन में 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और 6 अंक हासिल करते हुए राजस्‍थान रॉयल्‍स व लखनऊ सुपर जाइंटस के साथ फिलहाल टूर्नामेंट की टॉप-3 टीमों में है. नेट रन रेट के लिहाज से बात करें, तो RR पहले (1.588), लखनऊ सुपरजाइंट्स दूसरे (1.048)और गुजरात टाइटंस तीसरे (0.341) स्‍थान पर है.

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को अब तक की एकमात्र हार कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों मैच की आखिरी गेंद पर मिली. इस मैच में केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, लेकिन रिंकू सिंह ने आखिरी 5 गेंदों पर छक्‍के जड़ते हुए केकेआर को करिश्‍माई जीत दिलाई थी और गुजरात के प्‍लेयर्स और फैंस को निराशा के समंदर में डुबो दिया था.

बहरहाल, गुजरात ने गुरुवार को पंजाब किंग्‍स को 6 विकेट से हराकर इस बात का साफ संकेत दिया कि वह केकेआर की हार से उबर चुकी है. हार्दिक पंड्या और कोच आशीष नेहरा की टीम गुजरात जाइंट्स ने आईपीएल 2022 में एंट्री की थी और पहले ही सीजन में खिताब जीतकर हर किसी को चौंका दिया था. गुरुवार की जीत के बाद गुजरात टाइंटस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कप्‍तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) की गले मिलते हुए एक फोटो पोस्‍ट की, तो फैंस ने रोचक अंदाज में प्रति‍क्रिया दी. इस फोटो का शीर्षक है- जीत वाली झप्‍पी.

Tags: Ashish nehra, Hardik Pandya, IPL 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here