Home Sports 4,6,4,4,4,6…उमरान की रफ्तार उनपर ही पड़ी भारी, KKR के कप्तान ने खूब की धुनाई, मुंह छुपाने पर किया मजबूर!

4,6,4,4,4,6…उमरान की रफ्तार उनपर ही पड़ी भारी, KKR के कप्तान ने खूब की धुनाई, मुंह छुपाने पर किया मजबूर!

0
4,6,4,4,4,6…उमरान की रफ्तार उनपर ही पड़ी भारी, KKR के कप्तान ने खूब की धुनाई, मुंह छुपाने पर किया मजबूर!

[ad_1]

हाइलाइट्स

नीतीश राणा ने उमरान मलिक के एक ओवर में 6 बाउंड्री लगाई
केकेआर के कप्तान नीतीश ने उमरान के ओवर में कुल 28 रन बटोरे

नई दिल्ली. 4,6,4,4,4,6…भारत के सबसे तूफानी तेज गेंदबाज यानी उमरान मलिक का ऐसा हाल होगा, ये तो शायद ही किसी ने सोचा होगा. लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने महज 6 गेंद में ही उमरान की हालत खराब कर दी. आईपीएल के 19वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 229 रन का टारगेट दिया था. ये आईपीएल के 16वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था. नीतीश राणा ने महज 25 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 20 रन के भीतर ही 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद कप्तान नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला. केकेआर ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे. 5 ओवर में टीम का स्कोर 34 रन था. पावरप्ले का आखिरी ओवर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से उमरान मलिक फेंकने आए. स्ट्राइक पर केकेआर के कप्तान नीतीश राणा थे. उमरान ने पहली ही गेंद बाउंसर फेंकी. नीतीश राणा ने पुल करने की कोशिश की. गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और गेंद शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए चली गई.

SRH vs KKR: बैटिंग ऑर्डर बदलते ही सबसे महंगा खिलाड़ी बना तूफान, 3 मैच की नाकामी एक पारी से धोई, ठोकी फिफ्टी

IPL 2023: SRH के खिलाफ मैच के बीच KKR ने चला बड़ा दांव, गुजरात के खिलाड़ी को टीम से जोड़ा, 1 भी टी20 नहीं खेला

उमरान मलिक ने दूसरी गेंद भी शॉर्ट ही फेंकी. इस गेंद की रफ्तार 144 किमी प्रति घंटा थी. लेकिन, इस बार गेंद नीतीश राणा के बल्ले पर आई और उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. इसके बाद उमरान ने अगली 3 गेंद भी शॉर्ट ऑफ लेंथ ही फेंकी और तीनों पर नीतीश राणा ने चौका लगाया. इस तरह 5 गेंद में ही नीतीश 22 रन बटोर लिए थे. उमरान के ओवर की आखिरी गेंद पर नीतीश ने छक्का उड़ा दिया. इस तरह उमरान के एक ओवर में नीतीश ने कुल 28 रन बटोरे और केकेआर ने 3 विकेट गंवाने के बावजूद पावरप्ले में 62 रन ठोके. ये इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है.

Tags: IPL 2023, KKR vs SRH, Nitish rana, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here