[ad_1]

अमरनाथ यात्रा
– फोटो : PTI
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस बार यात्रा एक जुलाई से शुरू होंगी जो 62 दिन तक चलेगी। 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण शुरू होगा। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए सरकार सभी प्रकार के इंतजाम कर रही है।
परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रदेश में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा।
वर्ष 2023 में चलने वाली 62 दिवसीय यात्रा 1 जुलाई को शुरू होकर 31 अगस्त को संपन्न होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
[ad_2]
Source link