[ad_1]

जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के फिटनेस पर अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई ने शनिवार (15 अप्रैल) को बताया कि बुमराह वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, अय्यर अगले हफ्ते सर्जरी करवाएंगे। बुमराह पीठ के निचले हिस्से की सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है।
टी20 विश्व कप में नहीं खेलने वाले बुमराह को इस साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। तब से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। बोर्ड ने बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर कहा कि 28 वर्षीय यह खिलाड़ी अगले सप्ताह अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी करवाएगा। वह एनसीए में इसके दो सप्ताह बाद ही रिहैबिलिटेशन शुरू कर देंगे।
[ad_2]
Source link