Home Sports IPL के बीच शुरू हो रही टी20 सीरीज, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड में घमासान, भारत में यहां उठा सकते हैं लाइव मैच मजा

IPL के बीच शुरू हो रही टी20 सीरीज, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड में घमासान, भारत में यहां उठा सकते हैं लाइव मैच मजा

0
IPL के बीच शुरू हो रही टी20 सीरीज, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड में घमासान, भारत में यहां उठा सकते हैं लाइव मैच मजा

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. एक ओर जहां भारत में इस समय आईपीएल 2023 (IPL 2023) का रोमांच अपने चरम पर है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को पस्त करने न्यूजीलैंड (PAK v NZ) की टीम उसके घर पहुंच चुकी है. मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज का आगाज 14 अप्रैल से हो रहा है. बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम मेहमान कीवी टीम से दो दो हाथ करने को तैयार है. नियमित कप्तान बाबर आजम की आराम के बाद पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है.

बाबर आजम को अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में सपंन्न 3 मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था. दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में कीवी टीम की कप्तानी करने वाले टॉम लाथम पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी कप्तान की भूमिका में होंगे. श्रीलंका के खिलाफ अनुभवी टिम साउदी और केन विलियम्सन की गैरमौजूदगी में लाथम ने कीवी टीम की कमान संभाली थी. न्यूजीलैंड के कई स्टार खिलाड़ी इस समय भारत में आईपीएल में खेल रहे हैं. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सीरीज को भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव. आइए जानते हैं.

  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच कितने मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी?

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच शुक्रवार (14 अप्रैल) को खेला जाएगा.

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा.

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण (Where to watch PAK v NZ T20) भारत में कहां देखें?

  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों के टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंछ के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर देख सकते हैं.

    ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

    FIRST PUBLISHED : April 14, 2023, 10:57 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here