[ad_1]
UPMSP UP Board Result to be Available Soon: लाखों छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटर मीडियट का रिजल्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम जल्द ही घोषित करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम सबसे पहले upmsp.edu.in और अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?
UP Board 2023 परीक्षा 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच आयोजित हुई
UPMSP UP Board 8752 केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 27,69,258 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे।
UP Board 10th-12th Result की तारीख
UP Board 10th-12th Result 2023: फोन पर कैसे मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?
उम्मीदवार अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकेंगे :-
- छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- ऊपर की ओर टाइटल बार में “यूपी बोर्ड” पर क्लिक करें।
- वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- फोन पर रिजल्ट पाने के लिए फॉर्म में अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
- यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट प्रकाशित होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
[ad_2]
Source link
