Home Sports जसप्रीत बुमराह और श्रेयस पर BCCI ने वर्ल्ड कप से पहले दिया मेडिकल अपडेट, जानें कब तक हो पाएगा कमबैक?

जसप्रीत बुमराह और श्रेयस पर BCCI ने वर्ल्ड कप से पहले दिया मेडिकल अपडेट, जानें कब तक हो पाएगा कमबैक?

0
जसप्रीत बुमराह और श्रेयस पर BCCI ने वर्ल्ड कप से पहले दिया मेडिकल अपडेट, जानें कब तक हो पाएगा कमबैक?

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर भी बड़ी जानकारी सामने आई

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर मेडिकल अपडेट दिया है. बीसीसीआई ने जो अपडेट दिया है, उसके मुताबिक बुमराह ने बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है. बुमराह ने हाल ही में न्यूजीलैंड में लोअर बैक की सर्जरी कराई थी, जो सफल रही थी. उसके बाद से उन्हें दर्द नहीं है. वहीं, श्रेयस अय्यर भी अगले हफ्ते लोअर बैकी सर्जरी कराएंगे और उसके बाद एनसीए में रिपोर्ट करेंगे. एक दिन पहले ही पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी थी कि बुमराह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले फिट हो सकते हैं. बीसीसीआई को इसकी पूरी उम्मीद है.

बीसीसीआई ने जो मेडिकल अपडेट जारी किया है, उसमें बताया है, “जसप्रीत बुमराह की न्यूजीलैंड में लोअर बैक सर्जरी हुई है, जोकि सफल रही है और उन्हें दर्द नहीं हो रहा है. स्पेशलिस्ट ने बुमराह को सर्जरी के 6 हफ्ते बाद रिहैब शुरू करने की सलाह दी थी. इसके बाद बुमराह ने बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार से अपना रिहैब शुरू कर दिया है.”

बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले साल अक्टूबर से क्रिकेट मैदान से दूर हैं. वो पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे और जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे.

Tags: BCCI, Jasprit Bumrah, Shreyas iyer, Shreyas iyer fitness

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here