Home Sports मां का…दादी का, हैरी ब्रूक ने सबके आंसुओं का सूद समेत लिया हिसाब, एक पारी में दिखा दिया कितनी है आग

मां का…दादी का, हैरी ब्रूक ने सबके आंसुओं का सूद समेत लिया हिसाब, एक पारी में दिखा दिया कितनी है आग

0
मां का…दादी का, हैरी ब्रूक ने सबके आंसुओं का सूद समेत लिया हिसाब, एक पारी में दिखा दिया कितनी है आग

[ad_1]

हाइलाइट्स

हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 का पहला शतक ठोका
उन्होंने केकेआर के खिलाफ 55 गेंद में नाबाद 100 रन ठोके

नई दिल्ली. देर आए… पर दुरुस्त आए. इंग्लैंड के युवा बैटर हैरी ब्रूक पर ये बात सटीक बैठती है. क्योंकि हैरी अपने डेब्यू आईपीएल सीजन के पहले तीन मैच में नाकाम रहे थे. इसके बाद से ही उनपर उंगलियां उठ रहीं थीं. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में पूरे सवा 13 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो आईपीएल नीलामी में हैदराबाद के सबसे महंगे बल्लेबाज बने थे. लेकिन, 13 करोड़ में बिकने वाला ये बैटर आईपीएल 2023 की पहली तीन पारियों में 2 में तो 13 रन ही बना पाया था. लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हैरी ब्रूक ने दिखा दिया कि उनमें कितनी आग है.

हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ओपनिंग की और 55 गेंद में शतक ठोक डाला. ब्रूक ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के उड़ाए और 100 रन पर नाबाद लौटे. ये हैरी का और आईपीएल के 16वें सीजन का पहला शतक है. इस शतक के साथ ही हैरी ब्रूक ने अपनी दादी और मां के अलावा परिवार के आंसुओं का हिसाब सूद समेत ले लिया. हैरी की दादी और मां की आंखों से आंसू क्यों और किसलिए निकले थे. ये बताने से पहले आपको ये बता देते हैं कि ओपनिंग करते हुए हैरी ब्रूक ने कैसे केकेआर के गेंदबाजों का बैंड बजाया.

ब्रूक के शतक से हैदराबाद ने 228 रन बनाए
हैरी ब्रूक ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत की थी और उन्होंने उमेश यादव के पहले ही ओवर में 3 चौके उड़ाए थे. इसके बाद उमेश के दूसरे ओवर में हैरी के बल्ले से दो छक्के निकले. मयंक भले ही जल्दी आउट हो गए. लेकिन, ब्रूक ने तूफानी अंदाज में खेलना जारी रखा.हैदराबाद को इसका फायदा हुआ और टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन ठोके. जो इस सीजन में पावरप्ले में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद लगातार विकेट गिरने की वजह से बीच के ओवर में हैरी के रन बनाने की रफ्तार जरूर कम हुई. लेकिन, लॉकी फर्ग्यूसन के 15वें ओवर में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का मार सारा हिसाब बराबर कर लिया. हैरी की तूफानी पारी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. ये इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है.

SRH vs KKR: बैटिंग ऑर्डर बदलते ही सबसे महंगा खिलाड़ी बना तूफान, 3 मैच की नाकामी एक पारी से धोई, ठोकी फिफ्टी

IPL 2023: SRH के खिलाफ मैच के बीच KKR ने चला बड़ा दांव, गुजरात के खिलाड़ी को टीम से जोड़ा, 1 भी टी20 नहीं खेला

क्यों निकले थे हैरी की मां-दादी के आंसू
हैरी ब्रूक की मां और दादी के आंसू क्यों निकले थे. अब ये कहानी आपको बताते हैं. दरअसल, आईपीएल 2023 का ऑक्शन जिस दिन हो रहहा था, उस समय वो दादी और मां के साथ बैठकर नाश्ता कर रहे थे. जैसे ही ब्रूक पर बोली लगनी शुरू हुई और उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ लगनी शुरू हुई तो मां और दादी की खुशी बढ़ने लगी. जैसी ही सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी को 13.25 करोड़ में खरीदा तो मां और दादी की आंखों से आंसू बहने लगे. आईपीएल 2023 के पहले 3 मैच में नाकाम रहने के कारण हैरी दबाव में थे और अब आईपीएल की चौथी पारी में शतक ठोक अपनी मां और दादी के खुशी के जो आंसू निकले थे, उनका हिसाब चुकता कर लिया.

Tags: IPL 2023, SRH vs KKR, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here