Home Breaking News सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब

सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब

0
सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब

[ad_1]

पठान के फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की। बीते साल एक के बाद एक फ्लॉप हो रही फिल्मों की धारणा को तोड़ते हुए यह फिल्म छा गई। पठान के लिए शाहरुख खान के फैंस पागल हो रहे थे। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने वॉर और बैंग-बैंग जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब वह फाइटर जैसी फिल्म के लिए भी तैयार हैं। बीते दिनों खबर आ रही थी कि वह कृष 4 का निर्देशन करने जा रहे हैं। अब राकेश रोशन ने इसपर रिएक्शन दिया है।



एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ की कमान संभाल सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसके लिए एक ऐसे डायरेक्टर की जरूरत है जो इस बड़े स्केल की फिल्म को सहजता से संभाल सके। अब कृष फ्रेंचाइजी के निर्देशक राकेश रोशन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें- John Abraham: जॉन अब्राहम ने मारी फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को लात? वजह कर देगी हैरान

 


सिद्धार्थ आनंद को लेकर किए जा रहे ये  दावे झूठे हैं। राकेश रोशन से एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, मैं तो पहली बार ऐसी बात सुन रहा हूं। हालांकि उनके रिएक्शन ने इस बात को साफ कर दिया है कि कृष 4 का निर्देशन वह खुद करने वाले हैं। 


राकेश रोशन ने कृष की हर सीरीज का निर्देशन किया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि फिलहाल राकेश रोशन और ऋतिक रोशन दोनों इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसे ही फिल्म का एलान कर दिया जाएगा और इस फिल्म को राकेश रोशन ही डायरेक्ट करेंगे। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here