Home Breaking News Japan: प्रधानमंत्री किशिदा पर भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम, धमाके से बाल-बाल बच निकले

Japan: प्रधानमंत्री किशिदा पर भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम, धमाके से बाल-बाल बच निकले

0
Japan: प्रधानमंत्री किशिदा पर भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम, धमाके से बाल-बाल बच निकले

[ad_1]

Japan PM Fumio Kishida Speech attack Pipe Bomb thrown killing attempt news and updates

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा।
– फोटो : Social Media

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमले की खबरें हैं। बताया गया है कि वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया था। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि जहां किशिदा का भाषण होना था, वहां से उन्हें निकाले जाने के बाद ही बड़ा धमाका सुना गया। 

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते देखा जा सकता है। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वे एक कार्यक्रम में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने आए थे।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here