Home Breaking News Rahul Gandhi: कोलार में राहुल गांधी की चुनावी रैली; कमीशन से लेकर अदाणी तक, जानें क्या-क्या बोले कांग्रेस नेता

Rahul Gandhi: कोलार में राहुल गांधी की चुनावी रैली; कमीशन से लेकर अदाणी तक, जानें क्या-क्या बोले कांग्रेस नेता

0
Rahul Gandhi: कोलार में राहुल गांधी की चुनावी रैली; कमीशन से लेकर अदाणी तक, जानें क्या-क्या बोले कांग्रेस नेता

[ad_1]

Karnataka Elections 2023 News Update Congress leader Rahul Gandhi Slams BJP PM Modi in Kolar

Rahul Gandhi
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से चार वादे किए हैं। पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे। तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे। 

पीएम मोदी पर लगाए आरोप

उन्होंने अदाणी मसले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपए अदाणी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं। आपने दिल भर के अदाणी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे। 

कमीशन मामले में बोम्मई सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में BJP सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए BJP की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया। जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है। प्रधानमंत्री ने इस खत का जवाब नहीं दिया। खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here