Home Sports RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार 5वीं हार, RCB के डेब्यूटेंट ने बरपाया कहर, मनीष की फिफ्टी गई बेकार

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार 5वीं हार, RCB के डेब्यूटेंट ने बरपाया कहर, मनीष की फिफ्टी गई बेकार

0
RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार 5वीं हार, RCB के डेब्यूटेंट ने बरपाया कहर, मनीष की फिफ्टी गई बेकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया
आरसीबी की जीत के हीरो रहे विजयकुमार वैशाक, उन्होंने 3 विकेट लिए

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. ये दिल्ली की इस सीजन में लगातार 5वीं हार है. दिल्ली कैपिटल्स 175 रन के टारगेट को पार नहीं कर पाई. आरसीबी की जीत का हीरो डेब्यूटेंट विजयकुमार वैशाक रहे. उन्होंने 3 विकेट झटके. दिल्ली की तरफ से मनीष पांडे ने अर्धशतक जमाया. लेकिन, उनकी फिफ्टी भी टीम की हार नहीं टाल पाई. आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने भी 50 रन की पारी खेली. ये आरसीबी की चौथे मैच में दूसरी जीत है.

175 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पृथ्वी शॉ को पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही अनुज रावत ने रन आउट कर दिया. शॉ के आउट होने के बाद दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. अगले ही ओवर में मिचेल मार्श बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विराट कोहली को कैच थमा बैठे. वो खाता तक नहीं खोल पाए. पावरप्ले के पहले 6 ओवर खत्म होते-होते यश धुल और कप्तान डेविड वॉर्नर भी आउट हो गए. दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स ने रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद वॉर्नर ने जरूर हाथ खोले. लेकिन, वो 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मनीष पांडे (50) और अक्षर पटेल(18) को छोड़ दें तो दिल्ली का कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना पाई. एनरिक नॉर्खिया ने आखिरी के ओवर में जरूर कुछ अच्छे शॉट्स खेले. लेकिन, वो नाकाफी साबित हुए.

RCB vs DC: शादी के 4 दिन बाद मैच खेलने लौटा पोंटिंग का चहेता, 4 गेंद में हो गया खेल खत्म, खाता तक नहीं खुला

विराट कोहली पर स्ट्राइक रेट को लेकर उठे सवाल तो दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- जो खेले ही नहीं, उन्हें क्या पता

आरसीबी की तरफ से डेब्यूटेंट विजयकुमार वैशाक सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 2 बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले, विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने स्पिन गेंदबाजों की मददगार विकेट पर 20 ओवर में 174 रन का स्कोर खड़ा किया था. दिल्ली कैपिटल्स की ये लगातार 5वीं हार है.

Tags: DC vs RCB, Delhi Capitals, IPL 2023, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here