[ad_1]

संजय राउत
– फोटो : ANI
विस्तार
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने सत्ताधारी भाजपा पर काले धन को लेकर तीखा हमला बोला है। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जब वह विजय माल्या को नहीं ला पा रहे हैं तो काला धन क्या लाएंगे? यह सरकार की विफलता है। राउत ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन नतीजा कोई नहीं निकलता।’
संजय राउत ने लगाए ये आरोप
संजय राउत ने आरोप लगाया कि ‘अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस मिला है। ईडी और सीबीआई की मदद से एनसीपी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है…क्या ऐसी सरकार है? संजय राउत ने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) गैंग चला रहे हैं।’ हाल ही में संजय राउत से अजित पवार के भाजपा के साथ जाने को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर संजय राउत ने कहा था कि अजित पवार का एनसीपी के साथ भविष्य उज्जवल है और वह भाजपा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: विपक्ष के एकजुट होने पर बोले संजय राउत, कहा- हम इसका स्वागत करते हैं; असद एनकाउंटर पर बरसे
[ad_2]
Source link