[ad_1]
IPL 2023: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल का एक अहम मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में एमआई ने कई फेरबदल किए हैं, जो इस प्रकार है-
01

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शिरकत कर रहे हैं. (AP)
02

मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) के हाथों में दिया है. यादव केकेआर के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में टॉस जीतने में कामयाब हुए हैं. टीम पहले क्षेत्ररक्षण कर रही है. (Suryakumar Yadav/Instagram)
03

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को पहली बार मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. इस मुकाबले से पहले उन्होंने अपने करियर में कुल नौ टी20 मैच खेले थे. इस दौरान बल्ले से उनके 20 रन निकले थे. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 12 सफलता हाथ लगी थी. (Arjun Tendulkar/Instagram)
04

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मुकाबले में टॉस के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को भी देखा गया. वह महिला आईपीएल के दौरान एमआई की अगुवाई करती हैं. (Twitter/WPL)
05

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू आईपीएल मुकाबले को देखने उनकी बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भी वानखेड़े में पहुंची हैं. सारा की सुंदरता का हर कोई दीवाना है. (Sara Tendulkar/Instagram)
[ad_2]
Source link