Home Breaking News केजरीवाल बोले: BJP ने CBI को मुझे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया; वे बहुत ताकतवर, किसी को भी जेल भेज सकते हैं

केजरीवाल बोले: BJP ने CBI को मुझे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया; वे बहुत ताकतवर, किसी को भी जेल भेज सकते हैं

0
केजरीवाल बोले: BJP ने CBI को मुझे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया; वे बहुत ताकतवर, किसी को भी जेल भेज सकते हैं

[ad_1]

10:08 AM, 16-Apr-2023

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम 

मुख्यमंत्री की पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई स्तरीय सुरक्षा व्यस्था के इंतजाम करने के अलावा वहां पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।

09:58 AM, 16-Apr-2023

सीबीआई मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं आप कार्यकर्ता

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी हंगामा कर सकते हैं, इसको देखते हुए डीडीयू मार्ग स्थित आम मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में ही सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में गश्त करने के अलावा हालात पर ध्यान देने के लिए कहा है।

09:34 AM, 16-Apr-2023

केजरीवाल के घर पर बैठक

सीबीआई की पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल ने बैठक बुलाई है। केजरीवाल के घर पर यह बैठक जारी है। आम आदमी पार्टी के सभी नेता मौजूद हैं।

08:43 AM, 16-Apr-2023

केजरीवाल बोले: BJP ने CBI को मुझे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया; वे बहुत ताकतवर, किसी को भी जेल भेज सकते हैं

अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे आज सीबीआई ने बुलाया है। पूरी सच्चाई से उनके सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छिपाना क्या। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं। अब आप जो मर्जी कर लीजिए। अब आप रोक नहीं पाएंगे। अब भारत दुनिया का नंबर वन देश बन के रहेगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here