Home Breaking News महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह: तेज धूप ने ले ली सात लोगों की जान, कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह भी थे मौजूद

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह: तेज धूप ने ले ली सात लोगों की जान, कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह भी थे मौजूद

0
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह: तेज धूप ने ले ली सात लोगों की जान, कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह भी थे मौजूद

[ad_1]

Maharashtra: Seven people died due to scorching sun at Maharashtra Bhushan award ceremony

महाराष्ट्र भूषण समारोह में मौजूद लोग।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवी मुंबई में रविवार को आयोजित महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस समारोह के दौरान भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा यह भी पता चला है कि  कार्यक्रम में शामिल 120 से अधिक लोग गर्मी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं। इनमें से 24 लोगों को विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि हम भर्ती लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। 

एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। पद्म पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नारायण को अप्पा साहेब धर्माधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. अप्पा साहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया था।

 20 लाख से भी ज्यादा लोग हुए शामिल

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगंटीवार और डॉ. धर्माधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह में 20 लाख से अधिक लोगों के लिए इंतजाम किया गया था। हालांकि अब सामने आया है कि उपस्थित लोगों के बैठने की व्यवस्था खुले में की गई थी और कोई शेड नहीं था। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here