[ad_1]
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला विकेट लेना हमेशा खास होता है. यह खुशी तब और बढ़ जाती है, जब कोई खिलाड़ी अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करे. वनडे इंटरनेशनल के लिहाज से बात करें तो अब तक 30 खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं, इसमें भारत और पाकिस्तान के दो-दो गेंदबाज शामिल हैं.ODI में भारत के लिए सबसे पहले सद्गोपन रमेश ने 199-2000 में यह उपलब्धि हासिल की थी. बाद में वर्ष 2012-13 में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस कारनामे को अंजाम दिया. ‘भुवी’ने पाकिस्तान के खिलाफ ही यह उपलब्धि हासिल की थी.
रमेश और भुवनेश्वर ने हासिल की है यह उपलब्धि
सद्गोपन रमेश की बात करें तो उन्होंने 5 सितंबर 1999 को कोकाकाला सिंगापुर चैलेंजर के अंतर्गत खेले गए वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया था. उन्होंने निक्सन मैक्सलीन को देवाशीष मोहंती के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की थी.मजे की बात यह है कि ODI में रमेश का यह एकमात्र विकेट रहा. वर्ष 1999 से 2001 तक ओपनर की हैसियत से भारत के लिए खेले रमेश ने 19 टेस्ट में दो शतकों के साथ 1367 और वनडे में छह अर्धशतकों की मदद से 646 रन बनाए. उनकी गिनती गेंद को बेहतरीन अंदाज में टाइम करने वाले देश के प्रमुख बाएं हाथ के बल्लेबाजों में की जाती थी.
रमेश के बाद भुवनेश्वर कुमार ने वनडे में अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया,उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में मोहम्मद हफीज को अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड किया था. इस मैच में भुवी ने 9 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए थे.
पाकिस्तान के शाहिद महबूब और इंजमाम कर चुके ऐसा
पाकिस्तान के लिए शाहिद महबूब और इंजमाम उल हक, वनडे इंटरनेशनल में अपनी पहली गेंद पर विकेट हासिल कर चुके हैं.शाहिद महबूब ने 1982-83 में भारत के खिलाफ ऐसा किया था, उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर भारत के कृष्णमाचारी श्रीकांत को शिकार बनाया था.इस मैच में भारत ने 18 रन से जीत (revised target) हासिल की थी.इंजमाम उल हक भी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, उन्होंने 24 नवंबर 1991 को फैसलाबाद में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को वनडे की अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया था.
वनडे इंटरनेशनल में अब तक 30 गेंदबाज अपनी पहली गेंद पर विकेट ले चुके हैं, इसमें वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड, डब्ल्यू हाइंड्स, फिडेल एड्वर्ड्स और कीमो पॉल, न्यूजीलैंड के शेन थॉमसन और दक्षिण अफ्रीका के एम जोंडेकी जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhuvneshwar kumar, Inzamam ul haq
FIRST PUBLISHED : April 16, 2023, 12:36 IST
[ad_2]
Source link