Home Sports 1 वनडे खेलने वाले की सिफारिश आई काम, फिर मिस्ट्री स्पिनर हुआ KKR के नाम, तरकश में एक-दो नहीं पूरे 4 तीर

1 वनडे खेलने वाले की सिफारिश आई काम, फिर मिस्ट्री स्पिनर हुआ KKR के नाम, तरकश में एक-दो नहीं पूरे 4 तीर

0
1 वनडे खेलने वाले की सिफारिश आई काम, फिर मिस्ट्री स्पिनर हुआ KKR के नाम, तरकश में एक-दो नहीं पूरे 4 तीर

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 में भी युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा साबित कर रहे
19 साल के गेंदबाज ने कमाल का डेब्यू किया है

नई दिल्ली. पिता कैंसर से जूझ रहे और कोच कोरोना के कारण दुनिया छोड़ गया. किसी भी खिलाड़ी को तोड़ने के लिए ये काफी है. लेकिन, दिल्ली के सुयश शर्मा की क्रिकेट खेलने की जिद और बढ़ती गई और 19 साल की उम्र में ही बिना किसी तरह का कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेले आईपीएल डेब्यू कर लिया. लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचने की राह बेहद मुश्किल रही. हर जगह मौके की तलाश में ट्रायल देते ही रहे. दिल्ली में भी बात नहीं बनी. जिस दिन सुयश को अपने आईपीएल में चुने की खुशखबरी मिली, उस दिन भी वो दिल्ली की अंडर-25 टीम के लिए ट्रायल देकर अपने घर लौटे ही थे. वो घर पर पहुंचे भी नहीं थे और फोन बजने लगे ये बताने के लिए आईपीएल में केकेआर ने खरीद लिया है. सुयश शर्मा को आज भी वो दिन याद है.

सुयश शर्मा ने आईपीएल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आरसीबी के खिलाफ डेब्यू किया और इस लेग स्पिनर ने कमाल की गेंदबाजी की. सुयश ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने दिनेश कार्तिक, अनुज रावत और कर्ण शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई थी. अब सुयश आईपीएल के 3 मैच खेल चुके हैं और उनके खेल के जानकार भविष्य का गेंदबाज मान रहे हैं. लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस 19 साल के लेग स्पिनर को क्यों और किसी सिफारिश पर चुना? ये कम ही लोग जानते होंगे, तो इसके बारे में आपको थोड़ा बताते हैं.

पंकज सिंह ने की थी सुयश की सिफारिश
भारत की तरफ से 2 टेस्ट और 1 वनडे खेलने वाले तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर से सुयर्श शर्मा की सिफारिश की थी. दरअसल, पिछले साल के आखिर में पंकज नए-नए ही दिल्ली की अंडर-25 टीम के कोच बने थे. उन्होंने ट्रायल्स में सुयश को गेंदबाजी करते देखा था. वो इस युवा लेग स्पिनर से काफी प्रभावित थे. इसी वजह से शीर्ष स्तर पर टी20 क्रिकेट खेले बिना ही उन्होंने अभिषेक नायर से सुयश की सिफारिश की थी. इसके अलावा मुंबई इंडियंस की भी सुयश में दिलचस्पी थी. उन्होंने दोनों ही फ्रेंचाइजी के लिए ट्रायल दिया था.

केकेआर को सुयश में दिखा एक्स फैक्टर
केकेआर के ट्रायल में सुयश ने पूरी टीम को काफी प्रभावित किया था. टीम के कोचिंग स्टाफ को उनमें एक्स फैक्टर नजर आया और इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण सुयश की आईपीएल में खेलने की राह आसान हुई और फिर नीलामी में केकेआर ने इस गेंदबाज को 20 लाख में खरीद लिया.

बल्लेबाज कैसे बन गया लेग स्पिनर?
19 साल के सुयश शर्मा दिल्ली के भजनपुरा में रहते हैं. वो बड़े भाई की तरह बल्लेबाज बनना चाहते थे. लेकिन, दिल्ली में ऐज ग्रुप क्रिकेट में जगह बनाने की जद्दोजहद में सुयश को समझ आ गया कि उनमें कुछ अलग था तो उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी में हाथ आजमाने का फैसला लिया. इसमें विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का बड़ा हाथ है. सुयश ने कोच सुरेश के साथ काफी ट्रेनिंग की और उन्होंने ही राशिद सुयश के बॉलिंग एक्शन को राशिद खान की तरह विकसित किया.

सुयश ने उसी तेज गेंदबाजी वाले एक्शन से ही अपने तरकश में गुगली जैसा हथियार जोड़ा, उनके तेज गेंदबाजी एक्शन के कारण जिसे पकड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं. जैसे राशिद खान को खेलना मुश्किल होता है. लेकिन, सुयश जब 17 साल के थे तो उनके कोच सुरेश बत्रा का कोरोना से निधन हो गया. उनके पास तब कोई कोच नहीं था. इसके बाद उन्होंने रणधीर सिंह से संपर्क किया. रणधीर ही सुयश को दिल्ली के क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में लेकर आए और वीरेंद्र सहवाग, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी जिस मद्रास क्लब से खेले थे, उससे जोड़ा.

राहुल-मयंक के साथ वर्ल्ड कप खेला, 10 साल 332 दिन के वनवास के बाद IPL में लौटा, जानें कौन है ये खिलाड़ी?

RCB vs DC: शादी के 4 दिन बाद मैच खेलने लौटा पोंटिंग का चहेता, 4 गेंद में हो गया खेल खत्म, खाता तक नहीं खुला

मद्रास क्लब में लेग स्पिन को दी और धार
मद्रास क्लब में ही सुयश ने अपनी लेग स्पिन को और धार दी. उन्होंने अपनी स्पीड पर काम किया और कलाई को मजबूत बनाने पर जोर दिया. ताकि वो एक्शन में बदलाव किए बिना ही लेग ब्रेक, गुगली और टॉप स्पिन कर पाएं और आईपीएल के पहले मैच में भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया.

Tags: IPL 2023, Kolkata Knight Riders

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here