[ad_1]
07:09 PM, 16-Apr-2023
GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
07:04 PM, 16-Apr-2023
GT vs RR Live Score: गुजरात की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान की टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है। वह जेसन होल्डर की जगह टीम में शामिल हुए हैं। गुजरात की टीम में अनफिट विजय शंकर की जगह अभिनव मनोहर को टीम में रखा गया है।
06:44 PM, 16-Apr-2023
GT vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 23वें मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। दोनों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात और राजस्थान के बीच पिछले साल आईपीएल का फाइनल खेला गया था। तब गुजरात ने जीत हासिल की थी। राजस्थान की टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।
[ad_2]
Source link