[ad_1]
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को दो विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए. इस मैच में सुपर जायंट्स ने कप्तान केएल राहुल की 74 रन की पारी से पंजाब टीम के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा था. पंजाब ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. सिकंदर रजा ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक (57) बनाया जबकि शाहरुख खान ने 10 गेंदों में तेज तर्रार नाबाद 23 रन बनाए. इस मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है.
[ad_2]
Source link