[ad_1]
दुनिया भर में श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन पिच पर घूमती अपनी गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिरकी का जादू ऐसा है कि अक्सर बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी मात खा जाता है। रनअप के दौरान कुछ अलग तरह से गेंद पकड़ने वाले मुथैया की मुरली की असल तान तब सुनने को मिलती है जब गेंद हाथ से छूटने से पहले उनकी अंगुलियों के बीच अपनी जगह बदलती है और इसके बाद उनका जो फॉलो थ्रू तक असर है, वह बस देखकर ही समझा जा सकता है। दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार मुथैया मुरलीधरन का ये करिश्मा अब बड़े परदे पर अपना कमाल दिखाने को बेताब है। उनके जीवन पर बनी फिल्म ‘800’ रिलीज की तैयारी में हैं और उनके जन्मदिन पर इस फिल्म का पहला पोस्टर हम ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए खास तौर पर लेकर आए हैं।
मुरली के नाम से जाने जाने वाले मुथैया मुरलीधरन सोमवार को को 51 साल के हो रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उन पर बनी बायोपिक का पहला पोस्टर उनके प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी का मौका लेकर आया है। मुरली पर बन रही फिल्म का नाम ‘800’ है जो उनके टेस्ट मैच विकेटों की संख्या भी है। एम एस श्रीपति लिखित और निर्देशित इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का किरदार अभिनेता मधुर मित्तल निभा रहे हैं। मधुर ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में सलीम का अहम रोल निभाया था। मूल रूप से तमिल में बन रही ये फिल्म हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: महिमा चौधरी की मां का निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़
यह भी पढ़ें: प्रतीक ने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड प्रिया को कहा बेस्ट फ्रेंड, फैंस बोले- प्यार किया तो डरना क्या?
यह भी पढ़ें: गुलशन ग्रोवर से आज भी फिल्मों के सेट पर डरते हैं लोग, नेगेटिव रोल निभाने पर अभिनेता का खुलासा
[ad_2]
Source link