[ad_1]

अमृतपाल सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पनाह देने और भगाने में मदद करने के आरोप में दिल्ली और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चला मोहाली के सेक्टर-89 स्थित एक घर से एक व्यक्ति और महिला को हिरासत में लिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अलावा जिला पुलिस के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग खुद अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को दिल्ली पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को भगाने और पनाह देने वाले दो साथी मोहाली में छिपे हैं। इस सूचना के बाद एसएसपी ने एक टीम बनाकर दिल्ली पुलिस को साथ लेकर सेक्टर-89 के एक मकान को घेरकर वहां से एक व्यक्ति और महिला को पकड़ लिया। अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
[ad_2]
Source link