Home Sports IPL 2023: RCB के खिलाफ मैच से पहले धोनी का संन्यास पर आया बड़ा बयान, कर दिए अपने इरादे साफ

IPL 2023: RCB के खिलाफ मैच से पहले धोनी का संन्यास पर आया बड़ा बयान, कर दिए अपने इरादे साफ

0
IPL 2023: RCB के खिलाफ मैच से पहले धोनी का संन्यास पर आया बड़ा बयान, कर दिए अपने इरादे साफ

[ad_1]

हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास के कयास लगाए जा रहे थे
धोनी ने रिटायरमेंट के सवाल पर इक इवेंट में कही बड़ी बात

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 3 साल हो गए हैं. लेकिन, वो आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. इस सीजन में भी वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन, इस सीजन के शुरू होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल होगा. क्योंकि उन्होंने पिछले साल ये कहा था कि वो चेन्नई में दर्शकों के सामने खेलकर ही संन्यास लेना चाहेंगे और आईपीएल 2023 फिर से होम-अवे फॉर्मेट पर खेला जा रहा है. ऐसे में ये माना जा रहा था कि धोनी संन्यास ले सकते हैं. लेकिन, अब धोनी ने खुद अपने संन्यास को लेकर चल रही हवा पर बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया कि वो रिटायरमेंट को लेकर क्या सोच रहे हैं.

हाल ही में धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े एक इवेंट में आईपीएल से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर धोनी ने कहा था, अभी इस पर फैसला (रिटायरमेंट) लेने के लिए काफी वक्त है. फिलहाल, हमें आईपीएल 2023 में काफी मैच खेलने हैं और अगर अभी मैं कुछ कहता हूं तो कोच दबाव में आ सकते हैं.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here