Home Sports IPL 2023: RR का बैटर 183 की औसत से बना रहा रन, चौके से ज्‍यादा लगा चुका छक्‍के, स्ट्राइक रेट 184.84

IPL 2023: RR का बैटर 183 की औसत से बना रहा रन, चौके से ज्‍यादा लगा चुका छक्‍के, स्ट्राइक रेट 184.84

0
IPL 2023: RR का बैटर 183 की औसत से बना रहा रन, चौके से ज्‍यादा लगा चुका छक्‍के, स्ट्राइक रेट 184.84

[ad_1]

नई दिल्‍ली.आईपीएल-2023 में शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR)की ओर से प्रदर्शन करते हुए धमाल मचाए हुए हैं. RR की टीम ने जब साढ़े आठ करोड़ की राशि में खरीदे गए हेटमायर को रिटेन किया था तो इस फैसले पर कई सवाल उठाए गए थे लेकिन वेस्‍टइंडीज के इस खिलाड़ी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. हेटमायर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

उन्‍होंने इस मैच में केवल 26 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्‍कों की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली. हेटमायर और कप्‍तान संजू सैमसन के उपयोगी योगदान की बदौलत ही राज्‍स्‍थान की टीम मैच में 55 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद गुजरात के 177 रन के स्‍कोर को पार कर पाई.

अहमदाबाद में हुए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के 45 और डेविड मिलर के 46 रनों की मदद से 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 177 रन बनाए थे लेकिन इसे राजस्‍थान की टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस सीजन का यह सर्वश्रेष्‍ठ औसत है. यही नहीं, इस बल्‍लेबाज ने 184.84 के स्‍टा्इक रेट से रन बनाए हैं जो 100 से अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में सबसे ऊंचा स्‍ट्राइक रेट है. शिमरॉन ने अपनी पांच पारियों में 99 गेंदों का सामना करते हुए 183 रन बनाए हैं और वे चार बार नाबाद रहे है. गुजरात के खिलाफ नाबाद 56 रन इस सीजन का उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर है.

चौकों के दोगुने से अधिक छक्‍के लगा चुके हैं
हेटमायर की बात करें तो इस सीजन में वे पांच मैचों में चार बार नाबाद रहते हुए 183 रन बना चुके हैं और उनका औसत 183.00 का ही है. उन्‍होंने अब तक सात चौके और 15 छक्‍के लगाए हैं, अपने चौकों के दोगुने से अधिक तो वे छक्‍के जड़ चुके हैं.रविवार की जीत के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स अंकतालिका में शीर्ष पर है. टीम के पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ 8 अंक हैं .

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here